फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   इसराना से लापता महिला की हत्या, रजवाहे में अर्द्घनग्न हालत में मिला शव

इसराना से लापता महिला की हत्या, रजवाहे में अर्द्घनग्न हालत में मिला शव

Sat, 29 Dec 2018 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
इसराना से लापता महिला की हत्या, रजवाहे में अर्द्घनग्न हालत में मिला शव
इसराना से लापता महिला की हत्या, रजवाहे में अर्द्धनग्न मिला शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पानीपत के इसराना थाना क्षेत्र के गांव से दवा लेेने के लिए निकली महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में माछरी के पास रजवाहे में मिला है। मोहाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। महिला की हत्या की आशंका जताई गई है। मोहाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच इसराना थाना पुलिस कर रही है। इसराना थाना प्रभारी ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा।

विदित रहे कि इसराना के गांव की रहने वाली करीब 35 वर्षीय महिला की शादी सोनीपत के एक गांव में हुई है। महिला 9 दिसंबर को अपने मायके गई थी। वहां से 12 दिसंबर को वह अस्पताल में दवाई लेने के लिए निकली थी। उसके बाद वह लापता हो गई। महिला के भाई ने उसकी तलाश की थी, लेकिन सुराग नहीं लग सका था। जिस पर 14 दिसंबर को महिला के गुमशुदा होने की शिकायत इसराना थाना में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को मोहाना थाना पुलिस ने माछरी रजवाहा से एक महिला का शव बरामद किया है। महिला अर्द्धनग्न अवस्था में मिली है। वहीं उसके हाथ भी बंधे मिले हैं। जिस पर महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मोहाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। साथ ही इसराना पुलिस को सूचित किया गया है। इसराना के थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि महिला थाना क्षेत्र के गांव से लापता हो गई थी। जिसका शव सोनीपत के मोहाना थाना क्षेत्र में मिला है। पोस्टमार्टम करवाने व जांच के बाद ही मामले में कुछ जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed