फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   भादी गांव में महिला को फंदे पर लटकाकर हत्या, पति सहित चार पर मुकदमा

भादी गांव में महिला को फंदे पर लटकाकर हत्या, पति सहित चार पर मुकदमा

Sun, 04 Nov 2018 01:29 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
भादी गांव में महिला को फंदे पर लटकाकर हत्या, पति सहित चार पर मुकदमा
भादी गांव में महिला को फंदे पर लटकाकर मार डाला
विज्ञापन

-भाई ने पति सहित चार पर दर्ज कराया हत्या का केस
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव भादी में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला है। महिला के भाई ने हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में महिला के भाई के बयान पर पति समेत चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव भादी निवासी शंकुतला (40) का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटका मिला। मृतका के भाई पानीपत के गांव नारा निवासी अमित ने मोहाना पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी गांव भादी निवासी हरकेश के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग बहन कोे लगातार तंग कर रहे थे। शुक्रवार को उसके पास फोन आया था कि उसकी बहन की मौत हो गई है। उसने सोनीपत पुलिस कंट्रोल रूम में जानकारी दी। वहीं जब वह मौके पर पहुंचा तो उसकी बहन का शव पड़ा था। गले पर निशान थे। उसे बताया गया कि उसकी बहन ने फंदा लगाया है। उसकी बहन ने कई दिन पहले ही उसे बताया था कि उसका पति हरकेश, जेठ करतार, जेठानी दर्शन, देवर राकेश उसे प्रताड़ित करते हैं। अब उसे उसकी बहन की मौत की सूचना दी गई। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति, जेठ, जेठानी व देवर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
महिला की मौत की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। महिला के भाई ने पति सहित चार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। बिसरा की रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई सुरेंद्र सोढ़ी, जांच अधिकारी, थाना मोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed