{"_id":"5bd75a0cbdec2269bc7fe9f1","slug":"141540839948-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में हाईड्रा मशीन का ढ़क्कन खुलने से चपेट में आकर मजदूर की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में हाईड्रा मशीन का ढ़क्कन खुलने से चपेट में आकर मजदूर की मौत, दो घायल
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार की शाम को एक फैक्ट्री में धागा सुखाने वाली हाईड्रा मशीन का ढक्कन खुल गया और उसकी चपेट में आने से मशीन पर काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। उसके अलावा एक पुरुष व महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फैक्ट्री मालिक व इंजीनियर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में धागा रंगाई के बाद उसे सुखाने का किया जा रहा था। यह काम मशीन से किया जा रहा था, जिसे एक मजदूर चला रहा था और अन्य दो मजदूर पास ही अन्य काम कर रहे थे। वहां अचानक ही धागा सुखाने वाली हाईड्रा मशीन का ढक्कन खुल गया और वह ढक्कन निकलकर मशीन पर काम कर रहे दातौली निवासी मजदूर रामफल, बेगा निवासी राजीव व एक महिला मजदूर को जा लगा। वह ढक्कन काफी भारी होने के कारण तीनों मजदूर घायल हो गए। मशीन का शोर सुनकर अन्य मजदूरों ने भागकर उसे बंद किया और मालिक को सूचना दी। सूचना के बाद घायल मजदूरों को तुरंत मुरथल रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मजदूर रामफल ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दोनों का उपचार चल रहा है। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे बड़ी चौकी प्रभारी सुरेन्द्र ने छानबीन कर कंपनी के मालिक दिल्ली निवासी रवि अरोड़ा व इंजीनियर सुशील मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
--
मजदूर की मौत के बाद फैक्ट्री मालिक व इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा धागा सुखाने वाली हाईड्रा मशीन का ढक्कन खुलने के कारण हुआ है। सुरेंद्र, चौकी इंचार्ज बड़ी