फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बजाना खुर्द के शराब ठेकेदार संदीप की हत्या करने आए गोगी गैंग के शार्प शूटर गिरफ्तार

बजाना खुर्द के शराब ठेकेदार संदीप की हत्या करने आए गोगी गैंग के शार्प शूटर गिरफ्तार

Wed, 24 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बजाना खुर्द के शराब ठेकेदार संदीप की हत्या करने आए गोगी गैंग के शार्प शूटर गिरफ्तार
बजाना खुर्द के शराब ठेेकेदार संदीप की हत्या करने आए गोगी गैंग के शार्प शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। शस्त्र निरोधक टीम ने शराब ठेकेदार की हत्या की फिराक में घूम रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हालांकि वारदात की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के अलीपुर के रहने वाले कुलदीप उर्फ गुलशन, कपिल उर्फ विजय तथा भटाना जाफराबाद निवासी सुनील उर्फ छोटा है। बजाना खुर्द का दीपक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। गिरफ्तार कुलदीप व कपिल कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग के शार्प शूटर हैं। उन पर दिल्ली पुलिस ने मकोका भी लगा रखा है।
शस्त्र निरोधक टीम प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि एएसआई गुलशन अपनी टीम के साथ गांव माहरा के निकट नहर के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव बजाना खुर्द निवासी दीपक अपने तीन अन्य साथियों के साथ शराब ठेकेदार गांव बजाना खुर्द के ही संदीप की हत्या करने की फिराक में घूम रहा है। जिस पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी। इसी बीच गांव भटाना की तरफ से दो बाइक पर चार युवक सवार होकर आते दिखाई दिए। टीम ने युवकों को रोकने का प्रयास किया तो चारों अपनी बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए। जिस पर टीम ने गांव भटाना जफरपुर निवासी सुनील उर्फ छोटा व दिल्ली के अलीपुर निवासी कुलदीप उर्फ गुलशन व कपिल उर्फ विजय को काबू कर लिया। हालांकि वारदात का साजिशकर्ता गांव बजाना खुर्द निवासी दीपक अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकला। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने दो देशी पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह शराब ठेकेदार गांव बजाना खुर्द निवासी संदीप की हत्या करने के लिए आए थे। मोहाना थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक माह पहले भी संदीप पर गोली चला चुका है दीपक
पुलिस के मुताबिक वारदात का मुख्य साजिशकर्ता बजाना खुर्द निवासी दीपक इससे पहले 22 सितंबर को भी शराब ठेकेदार संदीप पर गोली चला चुका है। उस वक्त संदीप हमले में बाल-बाल बचा था। एक माह के अंदर ही दोबारा उस पर हमला करने की साजिश रच डाली। वारदात से पहले ही उसके साथी पकड़े गए। जबकि वह भाग निकला। आरोपी दीपक गांव में शराब ठेका लेना चाहता था। जिसे संदीप ने ले लिया था। इसी की रंजिश में वह संदीप पर हमला कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुख्यात जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग के सदस्य हैं गिरफ्तार आरोपी
पुलिस के हत्थे चढ़े कुलदीप उर्फ गुलशन व कपिल उर्फ विजय कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग के शार्प शूटर है। आरोपी दीपक भी गोगी गैंग से जुड़ा है। कुलदीप व कपिल पर दिल्ली पुलिस ने मकोका लगा रखी है। इतना ही नहीं दोनों बदमाश बहादुरगढ़ में कुख्यात जितेंद्र उर्फ गोगी को पुलिस की कस्टडी से भगाने में भी आरोपी हैं। यह इस मामले में अभी तक फरार चल रहे थे।

वर्जन
कुख्यात जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग के दो शार्प शूटर सहित तीन आरोपियों को काबू किया गया है। उनका तीसरा सदस्य व वारदात रचने का मुख्य आरोपी फरार हो गया। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वह शराब ठेकेदार पर पहले भी गोली चला चुका है।
गुलशन भौरिया, शस्त्र निरोधक स्टॉफ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed