फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पैसों के लेन-देन में मारी थी भाई के साले को गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

पैसों के लेन-देन में मारी थी भाई के साले को गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
पैसों के लेन-देन में मारी थी भाई के साले को गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा। गांव बिधलान में बुधवार रात साथियों के साथ मिलकर भाई के साले को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव गुहणा निवासी मंजीत, विधलान निवासी प्रवीण व मूलरूप से राठधना फिलहाल कैलाश कालोनी निवासी संदीप है। आरोपियों ने पैसों के लेन-देन में गोली मारने की कबूल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विदित रहे कि गांव बिधलान निवासी नवीन ने 23 नवंबर को शिकायत दी थी कि वह अपने भाई हरदीप के साथ रात को घर के पास खड़ा था। इसी दौरान उनके पास एक कार आकर रुकी थी। जिसमें से गांव का ही प्रवीन उतरकर हरदीप के पास आया था और उससे कहने लगा था कि उसे ही देखने आया था। प्रवीन के जाने के बाद कार से उनके जीजा का भाई गांव गुहणा निवासी मंजीत उतरकर आया और हरदीप के साथ गाली-गलौच करने लगा था। हरदीप व नवीन कुछ समझ पाते इससे पहले ही मंजीत ने हरदीप के पेट में गोली मार दी थी। जब नवीन बीच-बचाव करने लगा तो मंजीत व कार से उतारकर आए प्रवीन ने मिलकर नवीन की भी पिटाई कर दी थी। कार में एक अन्य युवक भी सवार था। बाद में तीनों फरार हो गए थे। पुलिस ने नवीन के बयान पर उसके जीजा के भाई सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई करते हुए एसआईटी खरखौदा में नियुक्त एएसआई कृष्ण कुमार की टीम ने मंजीत, प्रवीण संदीप को खरखौदा बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पैसों के लेनदेन में गोली मारने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल, दो कारतूस व एक खोल बरामद किया है। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को गोली मारने व उसके भाई को पीटने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक पीड़ितों के जीजा का भाई शामिल है। आरोपियों ने पैसों के लेनदेन में वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।
- रमेश कुमार, प्रभारी एसआईटी खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed