{"_id":"5c6c581dbdec2253970c5181","slug":"131550604317-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों में आग लगाकर बीएसएफ जवान के घर फेंक रहे शरारती तत्व","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटाखों में आग लगाकर बीएसएफ जवान के घर फेंक रहे शरारती तत्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में पटाखों में आग लगाकर फेंकने से बीएसएफ जवान परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा (सोनीपत)। एक तरफ जहां पूरा देश सैनिकों पर हुए हमले के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर रहा है, दूसरी तरह एक बीएसएफ जवान के घर कोई शरारती तत्व पटाखों में आग लगाकर फेंक रहे हैं। जवान के परिजन भयभीत हैं। परेशान जवान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, आरोप लगाया है कि एक सेंट्रो कार में सवार लोगों को घर के दरवाजे पर पटाखा जलाते उसने देखा है, वे देखते ही कार से फरार हो गए। पुलिस ने शरारती तत्वों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव मटिंडू निवासी अमरजीत बीएसएफ में है और फिलहाल त्रिपुरा में तैनात है। वह दो फरवरी को एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। इस दौरान 12, 14 व 16 फरवरी को उसके घर के बाहर व अंदर किसी ने पटाखों की पेटी मेें आग लगाकर फेंक दी। लेकिन बाहर देखने पर उन्हें कोई व्यक्ति नजर नहीं आया। इसके बाद सोमवार की रात को जब वह अपनी पत्नी, मां व मामा के साथ अपने घर पर था। इसी दौरान फिर से गेट पर पटाखे छोड़ने की आवाज आई। आवाज सुनकर जब वह बाहर आया तो देखा कि एक सेंट्रो कार खड़ी है, जिसमें सवार लोग पटाखों में आग लगाकर उसके घर की तरफ फेंक रहे थे। उनके घर से बाहर आते ही कार सवार भाग गए। अमरजीत का कहना है कि अज्ञात लोगों ने उन्हें परेशान किया हुआ है, वहीं उनके परिवार व संपत्ति को भी इससे खतरा है। जिनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमरजीत की शादी दो माह पहले ही हुई है। एक माह पहले ही वह छुट्टी पर घर आया था। उसके घर आने के बाद एक माह में ही चार बार पटाखे फेंकने की वारदात को चुकी है। अमरजीत ने शरारती तत्वों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई करने की पुलिस से मांग की है।
----------