{"_id":"5a299f9c4f1c1b6a678c079a","slug":"131512677276-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरानी के मौसा ने बेची महिला, तीन माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवरानी के मौसा ने बेची महिला, तीन माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पति से अनबन के बाद देवरानी के पास रह रही महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। दिल्ली निवासी देवरानी के मौसा ने महिला को खरखौदा निवासी व्यक्ति को बेच दिया। आरोपी ने महिला को बंधक बनाकर तीन माह तक दुष्कर्म किया। साथ ही विरोध करने पर पिस्टल दिखाकर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह से आरोपियों की चंगुल से भागकर महिला परिजनों के पास रोहतक पहुंची। इसके बाद मामले की शिकायत रोहतक एसपी को दी।
रोहतक की रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2007 में सोनीपत के एक गांव में हुई थी। उसके दो बच्चे हुए। कुछ दिन बाद उसका पति उसे परेशान करने लगा। तंग आकर वह अपनी देवरानी के पास दिल्ली चली गई। वहां से वह कुंडली स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करने लगी। वहां पर उसकी पहचान एक व्यक्ति से हुई। वह उसकी देवरानी का रिश्ते में मौसा लगता है। महिला का आरोप है कि देवरानी के मौसा ने उसे खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले राकेश को बेच दिया। राकेश ने उसे खरखौदा स्थित अपने घर में बंधक बनाकर रखा और उससे तीन माह तक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी राकेश पिस्टल दिखाकर उसे और बच्चों को मारने की धमकी देता था। आरोप है कि राकेश की मां कहती थी कि वह उनके परिवार को एक बच्चा दे दे। उसके बाद चली जाए। तीन माह बाद महिला किसी तरह से आरोपी के चंगुल से निकलकर उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव चली गई। वहां उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते उसकी मां उसे रोहतक ले आई। जब पति से संपर्क किया गया तो उसने भी बात करने से मना कर दिया। साथ ही उसके चरित्र पर संदेह करते हुए कंसाला चौकी में रिपोर्ट भी दी थी। इसी बीच राकेश ने कुछ युवकों को उसके पास भेजा और उसे ले जाने का प्रयास किया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत रोहतक पुलिस को अधीक्षक को दी। उनके निर्देश पर जीरो एफआईआर दर्ज कर सोनीपत पुलिस को भेजी गई। सोनीपत महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
रोहतक से जीरो एफआईआर मिली थी। जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द कार्रवाई की जाएगी।
उषा, जांच अधिकारी, महिला थाना।