{"_id":"5a2450794f1c1b69678bfd6d","slug":"131512329337-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाइंड मर्डर से उठा पर्दा : पीट-पीटकर की थी बाबा की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लाइंड मर्डर से उठा पर्दा : पीट-पीटकर की थी बाबा की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना (सोनीपत)।
गांव खेड़ी दमकन में बाबा की संदिग्ध मौत के मामले से एसआईटी गोहाना ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बाबा की पीट-पीटकर हत्या की है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि बाबा अक्सर उनका रास्ता रोक लेता था और गली में निर्वस्त्र होकर सभी को तंग करता था।
गांव खेड़ी दमकन में 19 नवंबर को एक बाबा घायल अवस्था में मिला था और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। करीब 52 वर्ष बाबा गांव के आसपास ही घूमता रहता था। उसे ग्रामीण बाबा गोरखनाथ के नाम से पुकारते थे। बाबा आसपास भिक्षा मांगकर अपना पेट भरता था। बाबा को ग्रामीणों ने घायल होने के चलते गोहाना के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। बाबा की हालत गंभीर होने के चलते वहां से भी उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान 22 नवंबर को बाबा की मौत हो गई थी। पीजीआई से सूचना मिलने के बाद हवलदार सुमित कुमार व एसआई रमेश चंद्र वहां गए थे। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को बताया था कि बाबा की पिटाई गई है। जिसमें लगी गंभीर चोटों से उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने बाबा की पहचान का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी। जिसके बाद पुलिस ने हवलदार सुमित की शिकायत पर सदर थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।
बाद में मामले की जांच एसआईटी गोहाना को सौंपी गई थी। जिस पर एसआईटी प्रभारी राजीव सिंह ने जांच को आगे बढ़ाया तो पता लगा कि गांव खेड़ी दकमन के कुलदीप व सिकंदरपुर माजरा के राजेश उर्फ राजा के साथ बाबा अक्सर झगड़ता था। वह उनकी गाड़ी को रोक लेता था। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बाबा की हत्या करना कबूल कर लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि बाबा अक्सर उनकी गाड़ी को रोककर उनसे अपशब्द कहता था। जिसके चलते कई बार उनकी कहासुनी हो चुकी थी। इतना ही नहीं बाबा गांव में गली के बीच खड़ा होकर निर्वस्त्र हो जाता था। जिससे गांव की महिलाओं को असहज महसूस होता था। उन्होंने बाबा को ऐसा करने से रोका था तो भी वह उनसे उलझ गया था। इसी रंजिश में उन्होंने बाबा को पटक-पटककर व पीटकर घायल कर दिया था। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
वर्जन
घायल अवस्था में मिले बाबा की बाद में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद मामले की जांच की गई। जिसमें दो युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या की घटना से पर्दा उठ गया।
राजीव सिंह, प्रभारी, एसआईटी गोहाना।