फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बाइकों की टक्कर में चालक घायल, मामला दर्ज

बाइकों की टक्कर में चालक घायल, मामला दर्ज

Thu, 15 Jun 2017 07:15 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में चालक घायल, मामला दर्ज

विज्ञापन
खरखौदा। शहर के बस स्टैंड के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस दौरान एक बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सिसाना निवासी प्रवेश ने बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में खरखौदा आया हुआ था। इस दौरान बाइक पर उसका साथी सुशील भी उसके साथ था। जब वह कोर्ट कांप्लेक्स की तरफ से बस स्टैंड की ओर चले तो पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे ही उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर जा गिरा व उसके पैर में चोट लग गई। प्रवेश का कहना है कि उसे जिस मोटरसाइकिल से टक्कर लगी उसे गांव फरमाणा निवासी रवींद्र चला रहा था। शिकायत पर पुलिस ने रवींद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed