{"_id":"5cc0c08cbdec2262650b2383","slug":"121556136076-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा के कार्यवाहक चेयरमैन पर महिला सफाई कर्मी संग मारपीट का आरोप, हड़ताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नपा के कार्यवाहक चेयरमैन पर महिला सफाई कर्मी संग मारपीट का आरोप, हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्नौर। नपा के कार्यवाहक चेयरमैन पर महिला सफाई कर्मचारी संग मारपीट व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। जिसको लेकर सफाई कर्मचारियों ने कार्यवाहक चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हड़ताल शुरू कर दी। कार्यवाहक चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी कर मामले की शिकायत डीसी, एसडीएम, थाना प्रभारी व नपा सचिव को देकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं कार्यवाहक चेयरमैन ने कर्मचारियों पर सफाई करने के लिए कहने पर आरोप लगाने की बात कही है।
क्या है पूरा मामला
महिला सफाई कर्मचारी का कहना है कि वह बुधवार सुबह प्रधानावास मोहल्ला में सफाई का कार्य कर रही थी। वहां कार्यवाहक चेयरमैन बाइक पर आया और उसकी ड्यूटी के बारे में पूछने लगा। कर्मचारी का आरोप है कि ड्यूटी के बारे में बताने के बाद भी अभद्रता व मारपीट की गई। इस पर गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी और नपा के कार्यवाहक चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही है।
कर्मचारी अपनी जगह दूसरों से कराते है काम, वीडियो भी मेरे पास: सुनील लंबू
नपा के कार्यवाहक चेयरमैन सुनील लंबू ने कहा कि नगरपालिका में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। यहां तैनात कुछ सफाई कर्मचारी काम पर नहीं जाते और उनकी जगह दूसरे कर्मचारी काम करते हैं। वह बुधवार सुबह कई जगहों पर जांच करने गए तो उनको एक कर्मचारी अपने घर पर मिला और एक महिला कर्मचारी की जगह पर दूसरा आदमी काम करता मिला। इसके बाद वह प्रधानवास मोहल्ला पहुंचा, जहां महिला की जगह कोई दूसरा काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि जब महिला सफाई कर्मचारी काम पर नहीं थी तो उसके साथ वह मारपीट कैसे कर सकता है। उसने अपने मोबाइल से वीडियो भी बना रखी है, इसलिए उसके पास पूरे सबूत है। उन्होंने एसडीएम, डीएसपी व थाना प्रभारी को शिकायत देकर झूठी शिकायत करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
नपा के सफाई कर्मचारियों की ओर से मारपीट व अभद्र व्यवहार की शिकायत मिली है। इसके अलावा कार्यवाहक चेयरमैन ने भी शिकायत दी है। दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत पर जांच की जाएगी। जांच में स्थिति साफ होने पर कार्रवाई की जाएगी। -दिनेश कुमार, थाना प्रभारी गन्नौर।