फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जिला कारागार में बदमाश दीपक फोर्ड और बाथरूम से मोबाइल बरामद

जिला कारागार में बदमाश दीपक फोर्ड और बाथरूम से मोबाइल बरामद

Tue, 14 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में बदमाश दीपक फोर्ड और बाथरूम से मोबाइल बरामद
जिला कारागार में बाथरूम और बदमाश दीपक फोर्ड से मोबाइल बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिला कारागार प्रशासन की तरफ से चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान बदमाश दीपक फोर्ड के पास से और बाथरूम के दरवाजे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जेल उप अधीक्षक के बयान पर पुलिस ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोनीपत जिला कारागार परिसर में लगातार मोबाइल मिल रहे थे। अब पुलिस कारागार में फोन पहुंचाने वालों के बारे में पता लगाएगी।
जिला कारागार में रविवार को दोपहर को चलाए गए विशेष तलाशी अभियान के दौरान बैरक नंबर एक-ए में बाथरूम दरवाजे से एक मोबाइल फोन सैमसंग कपंनी का मोबाइल मिला, जिसमें बैटरी व सिम नहीं था। इसके बाद बाद शाम को फिर से तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें सुरक्षा वार्ड चक्की नंबर दो में बंद दीपक उर्फ फोर्ड निवासी करेवड़ी से मोबाइल फोन बरामद किया गया। उसके खिलाफ सिटी थाना में शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हत्या के आरोप में बंद है दीपक फोर्ड
बदमाश दीपक फोर्ड पर वर्ष 2016 में हत्या का मामला दर्ज हुआ था। वह अप्रैल, 2017 से सोनीपत जेल में बंद है। उस पर 13 मई, 2016 को गांव करेवड़ी निवासी जगबीर व उसके बेटे अनिल की हत्या का आरोप है। इस मामले में उसके साथी अजय उर्फ कन्नू पर चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप था। मामले में अजय उर्फ कन्नू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारागर में लगातार मिल रहे मोबाइल
-28 मई को बैरक नंबर 5 बी के बाथरूम में दरवाजे के फ्रेम में छिपाया मोबाइल बरामद किया था।
-6 मई को संदीप बड़वासनियां हत्याकांड के आरोपी रामकरण बैंयापुर, कुख्यात बदमाश मोनू किडौली व खरखौदा के गांव बरोणा के रहने वाले कुख्यात बदमाश रवि उर्फ लांबा, सागर, कैथल के विजय व जागसी के संदीप के पास से छह मोबाइल बरामद किए थे।
- 2 अप्रैल को ब्लॉक नंबर-1 के खेत में टैप से लिपटा हुआ एक मोबाइल फोन मिला था।
-13 फरवरी को बैरक नंबर-8 की छत पर मोबाइल मिला।
-11 फरवारी को कारागार में डस्टबिन के अंदर मोबाइल फोन मिला था।
वर्जन
कारागार में मोबाइल रखने के मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी का नतीजा है कि बार-बार तलाशी अभियान चलाकर मोबाइल फोन बरामद किए जाते हैं। मोबाइल रखने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

- रामचंद्र, जेल उप अधीक्षक, सोनीपत।

कारागार में दो मोबाइल मिलने की सूचना मिली थी। जिस पर जेल उप अधीक्षक की शिकायत पर दो मामले दर्ज किए गए हैं। जल्द उनके बारे में पूरी डिटेल निकालकर कार्रवाई की जाएगी।
- राजपाल सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed