फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   लाइब्रेरी जा रही छात्रा की चेन झपटी

लाइब्रेरी जा रही छात्रा की चेन झपटी

Sun, 03 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
लाइब्रेरी जा रही छात्रा की चेन झपटी
लाइब्रेरी जा रही छात्रा की चेन झपटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
शहर के कच्चे क्वार्टर के पास ईएसआई डिस्पेंसरी के सामने बाइक सवार दो युवक छात्रा के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। छात्रा लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के लिए घर से पैदल ही जा रही थी। छात्रा ने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

न्यू तारा नगर निवासी काजल ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के लिए घर से निकली थी। उसे एटलस रोड स्थित एक लाइब्रेरी में जाना था। जब वह डिस्पेंसरी के पास पहुंची तो इसी दौरान पल्सर बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती युवक सुभाष चौक की तरफ भाग निकले। वह बाइक का नंबर भी नहीं देख सकी। उसने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। जिस पर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने छात्रा के बयान पर अज्ञात के खिलाफ झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवकों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही उनका पता लगाकर काबू किया जाएगा। ---
विज्ञापन

छात्रा के गले से सोने की चेन झपटने की शिकायत मिली है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। झपटमारों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
नरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed