फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   टेहा में घर की छत पर सो रही महिला के बाल काटे

टेहा में घर की छत पर सो रही महिला के बाल काटे

Thu, 03 Aug 2017 01:10 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
टेहा में घर की छत पर सो रही महिला के बाल काटे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गन्नौर(सोनीपत)। इन दिनों सोती हुई महिलाओं के बाल काट कर ले जाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। ऐसा ही एक मामला टेहा गांव में भी सामने आया है। यहां अपने घर की छत पर सो रही एक महिला के किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाल काट दिए। इसके बाद गांव में तांत्रिक खौफ फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा तंत्र-मंत्र करने के लिए किया जा रहा है। पीड़ित परिवार इतना सहमा है कि वह अपनी पहचान भी उजागर करने से डर रहा है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह मंगलवार रात अपने घर की छत पर सो रही थी। अगले दिन सो कर उठी तो उसके बाल चारपाई पर कटे मिले। महिला का कहना है कि अब उसे अपने स्वास्थ्य की चिंता है। गांव में हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों के साथ सामने नीम की टहनियां टांग दी हैं। इसके अलावा घरों के मुख्य द्वार के साथ मेहंदी की थापे में लगा दिए। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा करने से तंत्र मंत्र का प्रभाव नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed