फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   लोन दिलाने के नाम पर ठगे 42 हजार, मामला दर्ज

लोन दिलाने के नाम पर ठगे 42 हजार, मामला दर्ज

Fri, 22 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर ठगे 42 हजार, मामला दर्ज
लोन दिलाने के नाम पर ठगे 42 हजार, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर की इंडियन कॉलोनी निवासी व्यक्ति को लोन दिलाने के नाम पर 42 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसने विज्ञापन देख आरोपियों से संपर्क किया था। उसे बैंक से सस्ती दरों पर लोन दिलाने का प्रलोभन दिया गया था। जिसकी एवज में पहले आरोपी ने अपने खाते से पैसे जमा करवा लिए, इसके बाद लोन नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शहर की इंडियन कालोनी में नीरज ने अप्रैल, 2017 में लोन का विज्ञापन देख कर एजेंट से संपर्क किया था। फोन पर संपर्क करने के बाद उससे रोहतक के गांव किलोई का रहने वाला नवीन नाम का युवक मिला था। उसने खुद को एजेंट बताया था। युवक ने उसे महेंद्रा फाइनेंस से सस्ती दरों पर एक लाख 90 हजार रुपये का लोन दिलाने की बात कही। नीरज ने उसे लोन पास कराने के लिए गारंटी के तौर पर 42 हजार 200 रुपये मांगे। उसने यह राशि अलग-अलग समय पर उसके बैंक खाते में डलवा दी। बाद में आरोपी ने उससे संपर्क करना बंद कर दिया। उसने कई बार उसके पास जाकर लोन दिलाने की बात कही, लेकिन उसे लोन नहीं मिला। तब उसे ठगी का पता लगा। उसने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed