फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हादसे में घायल युवती ने दो माह बाद तोड़ा दम

हादसे में घायल युवती ने दो माह बाद तोड़ा दम

Sun, 03 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल युवती ने दो माह बाद तोड़ा दम
हादसे में घायल युवती ने दो माह बाद तोड़ा दम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव गंगाना निवासी एक युवती अप्रैल माह में ट्रैक्टर के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे के बाद से वह बोल नहीं पा रही थी और उससे गंभीर चोटें भी आई थी। शनिवार शाम को लड़की ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार गांव गंगाना निवासी ज्योति (19) शहर के राजकीय महिला कॉलेज में बीए की छात्रा थी। ज्योति 6 अप्रैल को अपने खेत से गांव की तरफ वापस आ रही थी। उसके पीछे-पीछे ट्रैक्टर आ रहा था और अचानक से ट्रैक्टर ज्योति के ऊपर से निकल गया। जिसमें ज्योति को गंभीर चोटें आई। परिजन उसे घायल अवस्था में गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक के पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान भी ज्योति नहीं बोल सकी, जिसके बाद परिजन उसे घर लेकर आ गए और शनिवार को ज्योति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed