फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   महिला का पर्स उड़ा ले गया 10 साल का बच्चा

महिला का पर्स उड़ा ले गया 10 साल का बच्चा

Mon, 11 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
महिला का पर्स उड़ा ले गया 10 साल का बच्चा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। बस स्टैंड के पास इलेक्ट्रिकल्स की दुकान पर खरीदारी करने आई महिला का पर्स एक 10 साल का बच्चा चोरी कर ले गया। पर्स में मोबाइल, नकदी व एटीएम कार्ड था। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सेक्टर-14 की रहने वाली संतोष ने बताया कि वह शनिवार देर शाम को बस स्टैंड के पास इलेक्ट्रिकल्स की दुकान ट्यूब लेने आई थी। जब वह काउंटर पर अपना पर्स रखकर ट्यूब देख रही थी तो इसी दौरान एक 10 वर्ष का बच्चा उसके पास आकर खड़ा हो गया। कुछ देर बाद वह देखने लगी तो उसका पर्स गायब मिला। उसने देखा कि वह बच्चा भी वहां नहीं है। महिला ने बताया कि पर्स में उसका मोबाइल फोन, डेढ़ हजार रुपये की नकदी व एटीएम कार्ड था। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कुछ देर बजी घंटी, फिर फोन हो गया बंद
महिला ने बताया कि जब उसे पता लगा कि उसका पर्स गायब है तो उसने वहां मौजूद एक व्यक्ति के मोबाइल फोन से अपने फोन पर कॉल करनी शुरू कर दी थी। शुरुआत में उसके मोबाइल पर घंटी बजती रही। जिस पर वह थाने में पहुंची। थाने में जाने के बाद फोन मिलाया तो वह बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
महिला ने दुकान के अंदर से उसका पर्स चोरी होने की शिकायत दी है। जिस पर केस दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि एक बच्चा उसका पर्स चोरी कर ले गया है। जिसका पता लगाया जा रहा है।
राजपाल, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed