फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नरेला में लूटपाट करने आए बदमाशों ने की व्यापारी की हत्या, भाई को किया घायल

नरेला में लूटपाट करने आए बदमाशों ने की व्यापारी की हत्या, भाई को किया घायल

Sat, 14 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
नरेला में लूटपाट करने आए बदमाशों ने की व्यापारी की हत्या, भाई को किया घायल
लूट करने आए बदमाशों ने की व्यापारी की हत्या
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नरेला/कुंडली। नरेला की पंजाबी कालोनी में लूटपाट को आए बदमाशों ने एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं व्यापारी के भाई को घायल कर दिया। मामला वीरवार देर रात का है। इस जघन्य घटना के बाद शुक्रवार को व्यापारी के परिजनों ने लोगों के साथ मिलकर तीन-चार घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया और एसएचओ के तबादले की मांग की।
पुलिस को वीरवार रात सूचना मिली कि पंजाबी कॉलोनी बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी नीरज जैन को गोली मारकर हत्या कर दी है। साथ ही यह भी बताया गया कि नीरज के भाई रमन जैन उर्फ रिंकू को पिस्तौल का बट मारकर घायल कर दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

नीरज जैन की अलीपुर रोड पर दुकान है। रात को दुकान बंद कर वह अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर अपने सीए के पास गया और वापसी में उसका पीछा कर रहे बाइक सवार लुटेरे ने उसे घर के बाहर घेर लिया। उन्होंने उसका थैला छीनने का प्रयास किया। विरोध करने के बाद बदमाशों ने उसे गोली मार दी। भाई का बचाव करने आए रमन जैन उर्फ रिंकू को भी बदमाशों ने घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि व्यापारी के थैले में उसके बहीखाते ही थे जिन्हें बदमाश नहीं छीन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
नीरज की हत्या के बाद शुक्रवार सुबह लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने अलीपुर वाई-प्वाइंट पर जाम लगा दिया। तीन-चार घंटे के प्रदर्शन के बाद मौके पर जिले के अतिरिक्त उपायुक्त मीणा के हत्यारों को जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद जाम खुल सका। लोगों ने मीणा को नरेला में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति के बारे में जानकारी दी और एसएचओ जरनैल सिंह के तबादले की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed