फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ओपी जिंदल विवि के चार छात्र मादक पदार्थ तस्करी में काबू

ओपी जिंदल विवि के चार छात्र मादक पदार्थ तस्करी में काबू

Mon, 25 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
ओपी जिंदल विवि के चार छात्र मादक पदार्थ तस्करी में काबू
ओपी जिंदल विवि के चार छात्र मादक पदार्थ तस्करी में काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
सीआईए स्टाफ ने ओपी जिंदल ग्लोबल विवि, सोनीपत के चार छात्रों को मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में काबू किया है। गिरफ्तार आरोपियों से एक किलो चरस बरामद की गई है। आरोपियों ने अपनी पहचान गुरुग्राम निवासी कनिष्क और अंकित, पंचकूला निवासी आदित्य और दिल्ली के द्वारका स्थित वृदांवन निवासी सरीश के रूप दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह ओपी जिंदल ग्लोबल विवि में लॉ डिपार्टमेंट के छात्र हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह नेा बताया कि सीआईए स्टाफ में नियुक्त एसआई प्रेम सिंह अपनी टीम के साथ रविवार को कुमासपुर के पास जीटी रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि चार युवक इनोवा गाड़ी में मादक पदार्थ लेकर यहां से गुजरने वाले हैं। पुलिस ने ट्रैप लगाकर युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने उनकी गाड़ी की तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक किलो चरस बरामद की। आरोपियों ने अपनी पहचान कनिष्क, अंकित, सरीश और आदित्य के रूप में दी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

विवि में ही करनी थी सप्लाई
गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह ओपी जिंदल ग्लोबल विवि में लॉ डिपार्टमेंट के छात्र है और उन्हें विवि में ही मादक पदार्थ की तस्करी करनी थी। आरोपियों के खुलासे से पुलिस भी सकते है। पुलिस इसे लेकर विवि में भी जांच कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल से लेकर आए थे मादक पदार्थ
आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में पुलिस ने खुलासा किया है कि वह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से चरस लेकर आए थे। बरामद चरस का अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य एक लाख 33 हजार रुपये बताया गया है।

पहले भी दो छात्रों से मिला था नशीला पदार्थ
इससे पहले भी विवि के दो छात्रों से नशीला पदार्थ बरामद किया गया था। इसके बाद विवि से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। अब विवि के चार छात्र तस्करी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं।

विवि के चार छात्रों के मादक पदार्थ तस्करी में गिरफ्तार किए जाने की कोई सूचना नहीं है। इसका पता लगाया जा रहा है।
काकुल रिजवी
प्रेस प्रवक्ता, ओपी जिंदल ग्लोबल विवि, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed