फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   चुनाव के दौरान हुए झगड़े में दोनों पक्षों के नौ लोगों पर मुकदमा

चुनाव के दौरान हुए झगड़े में दोनों पक्षों के नौ लोगों पर मुकदमा

Tue, 14 May 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के दौरान हुए झगड़े में दोनों पक्षों के नौ लोगों पर मुकदमा
सोनीपत। गांव सलीमसर माजरा में लोकसभा चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में नौ आरोपियों को नामजद किया है। एक पक्ष ने जहां पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान का आरोप लगाते हुए झगड़े का आरोप है वहीं दूसरे पक्ष ने मतदान करने से रोकने पर झगड़ा करने की शिकायत दी है। पुलिस ने मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विदित रहे कि गांव सलीमसर माजरा में रविवार को मतदान के दौरान झगड़ा हो गया था। जिसमें दो पक्षों के लोग चोटिल हो गए थे। एक पक्ष के रणधीर ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार से संदीप व कुलदीप मतदान करने गए थे। वहां कुछ लोग एक पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान करा रहे थे। जब उन्होंने रोका तो आरोपियों ने चाकू, लाठी-डंडे से पीटकर उन्हें घायल कर दिया। जिस पर दोनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी संदीप व कुलदीप की सोने की चेन, संदीप की जेब से 50 हजार रुपये व उनकी मां के बाले भी छीन ले गए। घायल कुलदीप व संदीप को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रणबीर के बयान पर मारपीट व पैसे और आभूषण छीनने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शेर सिंह, जसमेर, वेला सिंह, जग्गा, राहुल व शीला को नामजद किया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष ने मतदान से रोकने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष से दी शिकायत में सुरेंद्र ने बताया कि उसकी मां व मौसी मतदान करने के लिए बूथ पर गई थी। इस दौरान संदीप, सीटू, संदीप की पत्नी व मां ने उन्हें वोट डालने से रोक दिया। जिस पर कहासुनी के बाद उनकी हाथापाई हो गई। इस पर उसके भाई शमशेर व जसमेर ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने उसके भाई पर ईंट से हमला कर दिया। उसकी मां व मौसी के कपड़े तक फाड़ दिया। इसी बीच दूसरे पक्ष से सुरेंद्र सिंह भी आ गया। सभी ने मिलकर उनके परिजनो पर हमला कर दिया। पुलिस ने सुरेंद्र के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पक्षों के झगड़े में दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली थी। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जिससे सच्चाई का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
वजीर सिंह, थाना प्रभारी सदर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed