फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   राजेश बवाना गैंग के सदस्यों को खेत में बने कमरे में आश्रय देने का आरोपी काबू

राजेश बवाना गैंग के सदस्यों को खेत में बने कमरे में आश्रय देने का आरोपी काबू

Fri, 05 Apr 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
राजेश बवाना गैंग के सदस्यों को खेत में बने कमरे में आश्रय देने का आरोपी काबू
राजेश बवाना गैंग के सदस्यों को आश्रय देने वाला काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा (सोनीपत)। गांव सैदपुर के खेतों में बने कमरे में लूट का षड्यंत्र रच रहे कुख्यात राजेश बवाना गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने कमरा मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव सैदपुर निवासी योगेंद्र उर्फ मोनू है। उस पर राजेश बवाना गैंग के गुर्गों को आश्रय देने का आरोप है। यहां खेत में कमरे की घेराबंदी के बाद एक बदमाश ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया गया था।
सोमवार की रात को सैदपुर चौकी प्रभारी संजय कुमार की टीम ने गश्त के दौरान सैदपुर के खेत में बने कमरे पर दबिश दी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि कमरे में राजेश बवाना गैंग के बदमाश लूट का षड्यंत्र रच रहे हैं। पुलिस की घेराबंदी के बाद कटेवड़ा निवासी अभिषेक उर्फ शेखू व पूठ कलां निवासी सन्नी डबास बाहर आ गए थे। पुलिस ने उन्हें अवैध हथियार समेत काबू कर लिया था। इसी बीच अंदर मौजूद गांव होलंबी निवासी मनीष ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उसके साथ कमरे में एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी अभिषेक व सन्नी डबास को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि योगेंद्र उर्फ मोनू ने आरोपियों को अपने कमरे में शरण दे रखी थी। जिस पर पुलिस ने बुधवार रात को उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उससे पता लगा है कि आरोपी पहले भी उसके पास आकर रुकते रहे हैं। पुलिस ने उसे वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस उसकी कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। जिससे उसके बारे में अन्य जानकारी जुटाईं जा सके।
विज्ञापन

बदमाशों को लेकर दिल्ली गई पुलिस
पुलिस गिरफ्तार आरोपी सन्नी व अभिषेक को लेकर दिल्ली गई है। उन्होंने पूठ दिल्ली से लूटी गई इंडेवर गाड़ी के बारे में जानकारी दी है। जिसे बरामद करने के लिए पुलिस आरोपियों को अपने साथ लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बदमाशों को अपने खेत में बने कमरे में आश्रय देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश पहले भी उसके पास आकर रुकते रहे हैं। वहीं रिमांड पर लिए बदमाशों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
-अरुण कुमार, थाना प्रभारी खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed