{"_id":"5bb51334867a557fec71d726","slug":"111538593588-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के कैराना में रहने वाले कपिल से हथियार खरीदकर किया था डबल मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी के कैराना में रहने वाले कपिल से हथियार खरीदकर किया था डबल मर्डर
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
यूपी के कैराना में रहने वाले कपिल से हथियार खरीदकर किया था डबल मर्डर
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। खरखौदा के हलालपुर गांव में सगे भाइयों की हत्या करने के लिए यूपी के शामली जिले के कैराना में रहने वाले कपिल से हथियार खरीदे गए थे। वहां से मुख्य आरोपी अंशु ही हथियार लेकर आया था। वह हथियार कितने रुपये में लेकर आया था और वह सीधा कपिल के संपर्क में आया था या किसी ने उसे कपिल से मिलवाया था, इन सभी सवालों के जवाब पुलिस को अंशु के पकड़े जाने के बाद ही मिल सकेंगे। इसके लिए पुलिस अंशु को तलाश रही है, जिससे हथियार सप्लाई करने वाले कपिल का सही पता लगाकर उसे पकड़ा जा सके। क्योंकि पुलिस यह मानकर चल रही है कि कैराना के कपिल पर शिकंजा कसा जाए तो हरियाणा में हथियारों की सप्लाई काफी हद तक रोकी जा सकती है।
हलालपुर गांव में आशीष उर्फ अंशु व उसके भाई हिमांशु की 23 सितंबर की रात को उस समय हत्या कर दी गई थी, जब दोनों जटौला रोड पर परचून की दुकान पर मौजूद थे। उस रात को दोनों भाइयों की गोली मारकर हत्या की गई थी और इसको लेकर काफी बवाल भी हुआ था, जिसमें परिजनों ने जाम तक लगाया था। इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी और इस मामले में संदीप निवासी हलालपुर, रोहित निवासी नाथूपुर, कार्तिक व मन्नू निवासी नरेला दिल्ली के अलावा एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। जिनको रिमांड पर लेकर पुलिस के पूछताछ करने पर कई अहम खुलासे हुए है। पुलिस को हत्यारोपियों ने बताया है कि डबल मर्डर को अंजाम देने के लिए हथियार यूपी के शामली जिले के कैराना से कपिल नाम के युवक से खरीदे गए थे। उन हथियारों को मुख्य आरोपी हलालपुर निवासी अंशु खरीदकर लाया था जो अभी फरार चल रहा है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि कैराना का कपिल पहले भी हरियाणा में हथियार सप्लाई कर चुका है। अब पुलिस को मुख्य आरोपी अंशु की तलाश है, जिससे कपिल की पूरी जानकारी जुटाकर उसको भी पकड़ा जा सके।
कपिल के सहारे अन्य तस्करों पर कसेगा शिकंजा
जिस कपिल का नाम अवैध रूप से हथियार बेचने में सामने आया है, उसके सहारे पुलिस अन्य तस्करों का पता भी लगाएगी। जिससे यूपी से यहां हथियार लेकर आना रोका जा सके। इसके अलावा पहले अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए यूपी के तस्करों की कुंडली भी खंगाली जा रही है, जिससे उन पर भी शिकंजा कसा जा सके। इस तरह से पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसने की पूरी योजना बनाई है।
विज्ञापन
हलालपुर में भाईयों की हत्या करने के लिए यूपी के शामली जिले के कैराना से हथियार खरीदे गए थे। वह हथियार कपिल नाम के युवक से खरीदे गए थे, जिसके बारे में ज्यादा मुख्य आरोपी अंशु ही जानता है। अंशु के पकड़े जाने के बाद कपिल का सही पता लग सकेगा और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राजीव कुंडू, एसएचओ खरखौदा