फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   साढ़े 12 लाख रुपये हड़पने के मामले में षड्यंत्रकारी भी काबू

साढ़े 12 लाख रुपये हड़पने के मामले में षड्यंत्रकारी भी काबू

Tue, 24 Jul 2018 12:46 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
साढ़े 12 लाख रुपये हड़पने के मामले में षड्यंत्रकारी भी काबू
साढ़े 12 लाख रुपये हड़पने के मामले में षड्यंत्रकारी भी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव कथूरा में एक व्यक्ति को टोटके का डर दिखाकर साढ़े 12 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव चौहान जोशी निवासी धर्मबीर है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में मुख्य आरोपी दिल्ली के बवाना की रहने वाली रीना को पहले ही काबू कर उससे साढ़े दस लाख रुपये व अंगूठी बरामद कर चुकी है।
गौर हो कि गांव कथूरा निवासी सुरेश से आरोपी महिला रीना ने उसके बेटे को भूत प्रेत के साये से बचाने और उसके इलाज करने के नाम पर करीब साढ़े 12 लाख ठग लिए थे। इसके बाद सुरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को काबू कर लिया था। उसकी पहचान दिल्ली के बवाना निवासी रीना के रूप में हुई थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर साढ़े दस लाख रुपये व एक अंगूठी बरामद की थी। पुलिस ने अब मामले में दूसरे आरोपी धर्मबीर निवासी चौहानजोशी को काबू किया है। उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

---
दूसरे मोबाइल से फोन कर कहती थी पैसों की तरफ देखना भी नहीं
रीना की गिरफ्तारी में पूछताछ से पता चला कि वह रुपयों को घर के कोने में रखवा देती थी। बाद में दूसरे फोन से फोन कर डराती थी कि जो पैसे तांत्रिक ने रखवाए हैं उनकी तरफ देखना भी नहीं। अगर देखा तो उनका बेटा मर जाएगा। जिसके बाद वह तंत्र के नाम पर उसके घर से पैसों को उठवा लेती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed