फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   महिला को बाइक पर लिफ्ट देकर दुष्कर्म का प्रयास

महिला को बाइक पर लिफ्ट देकर दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 08 Dec 2017 01:37 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
महिला को बाइक पर लिफ्ट देकर दुष्कर्म का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। मोहाना थाना क्षेत्र में एक महिला को बाइक पर लिफ्ट देकर उसे गन्ने में खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह सोनीपत कार्यरत है। वह बुधवार को एक निजी बस में सवार होकर गांव की तरफ जा रही थी। बस ने उसे एक गांव के पास उतार दिया। वहां से अपने गांव जाने के लिए उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट ले ली। बाइक सवार उसे लेकर गांव की तरफ चल दिया। रास्ते में बाइक सवार ने गन्ने के खेत के पास अपनी बाइक को रोक दिया और उसे जबरन उठाकर खेत में ले गया। वहां आरोपी ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। जिस पर महिला ने शोर मचा दिया। महिला के विरोध करने व शोर मचाने से आरोपी उसे खेत में छोड़कर फरार हो गया। महिला ने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। जिस पर वीरवार को मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। मोहाना थाना पुलिस ने वीरवार देर शाम दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed