फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मामूली कहासुनी में बुजुर्ग की पीटकर हत्या

मामूली कहासुनी में बुजुर्ग की पीटकर हत्या

Sat, 13 Apr 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
मामूली कहासुनी में बुजुर्ग की पीटकर हत्या
सोनीपत। शहर के वेस्ट रामनगर में मामूली कहासुनी के बाद एक बुजुर्ग की पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों सौंप दिया। पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वेस्ट रामनगर निवासी आजाद सिंह (60) के साथ पड़ोस के ओमबीर व उसके परिजनों का वीरवार देर शाम झगड़ा हो गया था। गली में किसी की रेहड़ी खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। बाद में लोगों के आने के बाद दोनों पक्ष अपने घर वापस चले गए। आजाद सिंह के बेटे नवीन का आरोप है कि शुक्रवार सुबह उनका पड़ोसी ओमबीर उनके घर के बाहर आ गया। उसके पिता आजाद सिंह घर के बाहर खड़े थे। ओमबीर ने उसके पिता के साथ झगड़ा शुरू कर दिया और पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने अपने पिता को आरोपी के चंगुल से बचाया। इस दौरान उसका पिता बेसुध हो गया। हमलावर मौकेे से फरार हो गया। नवीन अपने पिता आजाद सिंह को लेकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचा। जहां पर आजाद सिंह को मृत घोषित कर दिया। जिस पर मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी गई। सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने नवीन के बयान पर ओमबीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामूली कहासुनी की रंजिश में सुबह बुजुर्ग से हाथापाई व मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत हो गई। हमलावर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैै। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीभगवान, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed