{"_id":"5a46a07b4f1c1b6e468bd539","slug":"101514578043-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राई। गांव खेवड़ा के पास वैन की चपेट में आने से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। किसान खेत में सिंचाई कर घर लौट रहा था। हादसे के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
गांव खेवड़ा निवासी राजपाल (26) वीरवार रात को बुलेट बाइक पर सवार होकर खेत में सिंचाई के लिए गया था। जब वह रात करीब साढ़े 11 बजे वापस लौट रहा था तो न्यू टैगोर स्कूल के पास उसकी बाइक को इक्को वैन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वैन सहित फरार हो गया। हादसे की सूचना एक दुकानदार ने राजपाल के पिता रामकुवार को दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे तो राजपाल घायल अवस्था में पड़ा था। उन्होंने उसे तुरंत सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रामकुवार के बयान पर वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।