{"_id":"6a8ee9d2bf530955ad05c777","slug":"youth-struck-by-car-while-returning-from-a-walk-dies-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99023-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सैर से लौट रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सैर से लौट रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हादसे के बाद चालक फरार, वकीलों ने अदालत में किया वर्क सस्पेंड
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। बालूदा रोड पर बुधवार सुबह सैर करके घर लौट रहे 20 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई की शिकायत पर सोहना सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मृतक की पहचान केश राघव के रूप में हुई है। उनके पिता वरिष्ठ अधिवक्ता ललित राघव भिरावटी ने बताया कि परिवार वार्ड-4 स्थित डिफेंस कॉलोनी में रहता है। केश रोजाना की तरह बुधवार सुबह सैर के लिए निकला था। घर लौटते समय बालूदा रोड पर तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। केश के पिता अधिवक्ता होने के कारण वकीलों ने बुधवार को सोहना अदालत में वर्क सस्पेंड घोषित कर दिया। इससे अदालत की कार्यवाही भी प्रभावित रही।
विज्ञापन
जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल कार की पहचान कर ली गई है। जल्द चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।