फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सफाई के बहाने 12 तोले सोने के आभूषण ले गए ठग

सफाई के बहाने 12 तोले सोने के आभूषण ले गए ठग

Fri, 04 Aug 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
सफाई के बहाने 12 तोले सोने के आभूषण ले गए ठग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के सेक्टर-12 में एक महिला के साथ धोखाधड़ी कर दो ठग साफ करने के बहाने महिला के 12 तोले सोने के आभूषण ठग ले गए। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ठगों की तलाश कर रही है। इसके लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद ली जा रही है।

सेक्टर-12 निवासी पुष्पा देवी ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार दोपहर को घर पर थी। इसी दौरान उनकी डोर बैल बजी तो उसने दरवाजा खोल लिया। वहां दो लोग खड़े थे। उन्होंने उसे कहा कि वह तांबे के बर्तन और टाइल आदि साफ करने का पाउडर बेचते हैं। इस पर महिला ने उन्हें तांबे का बर्तन लाकर दे दिया। उसे उन्होंने अपने साथ लाए पाउडर से चमका दिया। इसी बीच एक व्यक्ति ने कहा कि इससे आभूषण भी बहुत अच्छे से साफ होते हैं। इस पर वह उनसे पाउडर लेकर रसोई में आ गई और अपने कंगन, दो चेन और दो बालियां पाउडर लगाकर साफ करने लगी। इसी बीच दोनों उसकी रसोई में आ गए। महिला ने उन्हें अंदर आने के बारे में पूछा तो कहा कि वह साफ करके दिखाते हैं। बाद में उनके कहने पर उसने पाउडर और आभूषण कुकर में डालकर गर्म होने रख दिए। इसी बीच वह दोनों बाहर चले गए। महिला ने जब कुकर खोलकर देखा तो उसमें से कंगन, चेन और बालियां गायब थीं। इस वह समझ गई कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। वह बाहर भागी तो उसे दोनों बाइक पर भागते हुए दिखाई दिए। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन वह भाग निकले। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद सिविल लाइन थाना की सेक्टर-15 चौकी पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महिला ने धोखाधड़ी कर आभूषण ठगने की शिकायत दी है। केस दर्ज कर लिया है। ठगों की तलाश की जा रही है।
श्याम सुंदर, जांच अधिकारी, सेक्टर-15 चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed