फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crime

नाबालिग छात्रा हुई गर्भवती, एमटीपी किट लाकर युवक ने कराया गर्भपात, स्वास्थ्य विभाग ने मारी रेड

Sun, 12 Jul 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Crime
सोनीपत। बरोदा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा गर्भवती हो गई। इस पर जींद के गांव लुदाना के रहने वाले युवक ने उसे एमटीपी किट खरीदकर दे दी। जब नाबालिग छात्रा की तबीयत खराब हुई तो युवक ने उस लड़की को जींद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया और वहां पर उसका गर्भपात हो गया। तभी अस्पताल के डॉक्टरों ने सिविल सर्जन जींद को इस संबंध में सूचित किया। वहां से पीएनडीटी सोनीपत के नोडल अधिकारी डॉ. आदर्श शर्मा को सूचना मिली। इसके बाद सोनीपत की टीम ने जींद के प्राइवेट अस्पताल में जाकर भ्रूण कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. आदर्श शर्मा ने बताया कि बरोदा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा का जींद के गांव लुदाना के रहने वाले युवक के साथ नाजायज संबंध थे। जिसके चलते नाबालिग छात्रा गर्भवती हो गई। इसके बाद गर्भपात कराने के लिए युवक ने नाबालिग छात्रा को एमटीपी किट लाकर दी। इसका प्रयोग करने पर उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद युवक ने नाबालिग छात्रा को जींद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उस छात्रा का गर्भपात हो गई। इस पर अस्पताल के डॉक्टरों ने सिविल सर्जन जींद को सूचना दी। सिविल सर्जन जींद ने सोनीपत के सिविल सर्जन कार्यालय को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. आदर्श शर्मा ने जांच के लिए टीम गठित करके जींद के लिए भेजा। जींद के प्राइवेट अस्पताल में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने का मामला रोहतक क्षेत्र का है। उन्हें सूचना मिली तो जांच में मामला रोहतक क्षेत्र का मिला।
-बदन सिंह, प्रभारी बरोदा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed