फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crime

किशोरी के साथ परिचित लड़की की मदद से दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Thu, 04 Jun 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Crime
सोनीपत। किशोरी के साथ जटवाड़ा क्षेत्र में दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पीड़ित किशोरी की परिचित लड़की की मदद से आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना करीब सवा दो महीना पहले की बताई गई है। अब किशोरी की दादी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में जिस लड़की पर आरोप है उसके साथ पहले ही दुष्कर्म, उसे बेचने व वेश्यावृत्ति कराने का मुकदमा दर्ज हैं। जिसमें किशोरी के परिवार की एक महिला गिरफ्तार की जा चुकी है।
विज्ञापन

किशोरी की दादी ने सिटी थाना पुलिस को बताया है कि उसकी 17 साल की पोती को उसकी परिचित लड़की अपने साथ ले गई थी। वह उसे करीब सवा दो माह पहले जटवाड़ा क्षेत्र में ले गई, जहां पर दो युवकों ने उसकी पोती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे उसकी पोती घबरा गई थी। अब उसकी पोती ने उसे मामले की जानकारी दी है। जिसका पता लगने पर उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सिटी थाना पुलिस ने किशोरी की परिचित लड़की को नामजद करते हुए दो अज्ञात युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि मामले में जिस लड़की पर युवकों की मदद का आरोप है कि उसके साथ पहले ही दुष्कर्म, उसे बेचने व वेश्यावृत्ति कराने के आरोप में सिविल लाइन थाना में मुकदमा दर्ज है। जिसमें सिटी थाना में दर्ज हुए मुकदमें की पीड़ित लड़की के परिवार की महिला पर भी आरोप है और वह गिरफ्तार हो चुकी है। जिसके चलते पुलिस मामले की गहनता से जांच करने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महिला ने उसकी पोती के साथ एक लड़की की मदद दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की शिकायत दी गई है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी लड़की के साथ पहले ही गलत काम हो चुका है। जिसका मुकदमा दर्ज है। जिसके चलते अब मामले की गहनता से जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-रवि कुमार, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed