{"_id":"038e599167da7631d1259ca180559d6c","slug":"crime-hindi-news-949","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की बच्ची के साथ दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल की बच्ची के साथ दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर पुलिस के क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार मूल रूप से गांव पिनाना निवासी शिवकुमार कुछ समय से थाना सदर पुलिस के क्षेत्र में आने वाले एक गांव में किराए पर रहता है। बताया जा रहा है कि जिस मकान में वह किराए पर रहता है, वहां किराए पर रहने वाले एक अन्य परिवार की बच्ची को वह खिलाने के बहाने ले गया और बच्ची से दुराचार कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
परिजनों को बच्ची लहूलुहान अवस्था में मिली तो इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, यहां पर बच्ची का मेडिकल किया गया और प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने आरोेपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन