{"_id":"66940075819bcc7d7e01c77c","slug":"creta-hits-bike-student-returning-after-exams-dies-sonipat-news-c-197-1-snp1003-121260-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: क्रेटा ने बाइक को मारी टक्कर, परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: क्रेटा ने बाइक को मारी टक्कर, परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की मौत
Sun, 14 Jul 2024 10:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 14 Jul 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-334पी पर हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। वीडियोग्रैब
खरखौदा। क्षेत्र से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-334पी पर केएमपी एक्सप्रेस-वे के पास क्रेटा की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। छात्र सोनीपत में परीक्षा देकर वापस अपने घर दिल्ली के बवाना लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर क्रेटा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के बवाना स्थित दुलाना पाना निवासी दीपक ने बताया कि शनिवार को उनके भाई अनिकेत का सोनीपत में पेपर था। वह अपनी बाइक लेकर सोनीपत में पेपर देने गए थे। वह खुद भी अपनी बाइक लेकर किसी काम से सोनीपत गए हुए थे। पेपर खत्म होने के बाद वह दोनों ही अपनी-अपनी बाइक लेकर बवाना के लिए निकले थे। ऐसे में वह रोहट गांव से राष्ट्रीय राजमार्ग-334पी पर बवाना के लिए चल पड़े। वह जब केएमपी एक्सप्रेस-वे के पुल के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार से आ रही क्रेटा कार ने उनके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। इससे उनके भाई अनिकेत डिवाइडरों के बीच में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल गए। वह अपने भाई अनिकेत को लेकर बवाना के निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक की शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस ने क्रेटा कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।