{"_id":"67574e90ad575992fe031d44","slug":"crane-driver-murder-case-there-was-a-fight-with-his-partner-over-two-three-thousand-rupees-sonipat-news-c-197-1-snp1001-129027-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन चालक हत्याकांड : दो-तीन हजार रुपये को लेकर हुआ था साथी से झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन चालक हत्याकांड : दो-तीन हजार रुपये को लेकर हुआ था साथी से झगड़ा
Tue, 10 Dec 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
कुंडली की लांडा कॉलोनी में शराब पीने के बाद हुए झगड़े में क्रेन चालक की हत्या के मामले में दो दिन पहले भी झगड़ा होने का पता लगा है। आरोप है कि वारदात से दो दिन पहले भी दो-तीन हजार रुपये को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने क्रेन चालक का खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
पंजाब के कपूरथला निवासी राजन यादव ने रविवार को कुंडली थाना पुलिस को बताया था कि उनके मामा उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर के गांव लालपुर हरि निवासी दुर्गा प्रताप यादव (35) कुंडली की लांडा कॉलोनी में रहते थे। उनके मामा क्रेन चलाते थे। उनके मामा के साथ कमरे में पंजाब के जिला होशियारपुर के मुरादपुर का कुलविंदर व यूपी के जिला कुशीनगर के बारवा टोला निवासी अरविंद भी रहता था।
शनिवार रात को उनके मामा व अरविंद में शराब पीकर झगड़ा हुआ था। इसमें उनके मामा की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि दो दिन पहले भी अरविंद का उनके मामा के साथ दो-तीन हजार रुपये के लेनदेन में झगड़ा हुआ था, जिसकी भी आरोपी रंजिश रखे था। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।