फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cracks in houses due to leaking pipeline, floor also sunk

Sonipat News: पाइपलाइन लीक होने से मकानों में आईं दरारें, फर्श भी धंसा

Mon, 22 May 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Cracks in houses due to leaking pipeline, floor also sunk
फोटो 39- पेयजल पाइपलाइन लीक होने से धंसा फर्श।
सोनीपत। गांव शहजादपुर में पानी की पाइपलाइन लीक होने से कई घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। यही नहीं मकानों के फर्श भी धंस गए हैं। फर्श के नीचे 3 से 4 फुट गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे मकानों के गिरने का डर बना हुआ है। हालात यह हैं कि ग्रामीण अब अपने घरों के अंदर जाने से भी कतराने लगे हैं। मामले की सूचना पर जिला पार्षद संजय बड़वासनिया गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। लीकेज पाइपलाइन का पता लगाने के लिए खोदाई का भी काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

गांव शहजादपुर निवासी सूरत सिंह ने बताया कि गांव में करीब 15 साल पहले करीब 4 फुट गहराई पर पेयजल पाइपलाइन बिछाई गई थी। यह पाइपलाइन कब से लीक है, इस बारे में किसी को नहीं पता। उन्होंने बताया कि रविवार को वह अपने कमरे में बैठा था। वहां बच्चे भी खेल रहे थे। एक बच्चा ईंट उठाकर जा रहा था। ईंट फर्श पर गिर गई, जिससे फर्श में गड्ढा हो गया। जांच की तो फर्श के नीचे की जमीन खोखली मिली और करीब 3 से 4 फुट गहरा गड्ढा बन गया था। जिससे बाद आनन-फानन में सभी लोग घर से बाहर निकल गए। सूरत सिंह ने बताया कि पेयजल पाइप लाइन लीक होने से उनके घरों पर ढहने का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने प्रशासन ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

गली में बने चार मकानों में आई दरार
ग्रामीणों ने बताया कि मकानों की दीवारों पर पहले सीलन आ रही थी, लेकिन यह नहीं पता लगा कि पेयजल पाइपलाइन लीक है। जिस कारण सूरत सिंह, उसके बेटे राजबीर व राकेश और भगवत दयाल के मकानों की दीवारों में दरार आ गई है। सूरत सिंह व उसके बेटे राजबीर के मकान के फर्श भी धंस गए हैं। नीचे पानी भरा हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान सूरत सिंह के मकान को हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नुकसान का मुआवजा दे प्रशासन : बड़वासनिया
जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने की परिवारों के मकानों को नुकसान पहुंचा है। इसमें बीपीएल परिवार भी शामिल हैं। प्रशासन से मांग है कि ग्रामीणों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए। इस मामले को लेकर मंगलवार को उपायुक्त व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी मिलेंगे।

गांव शहजादपुर में पेयजल पाइप लीकेज संबंधी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर इस प्रकार का कोई मामला है तो सोमवार को कर्मचारियों को भेजकर जांच करवाई जाएगी। अगर कहीं पेयजल पाइपलाइन लीक मिलती है तो उसे ठीक करवाया जाएगा। -सतपाल योगी, उपमंडल अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग, सोनीपत।

फोटो 39- पेयजल पाइपलाइन लीक होने से धंसा फर्श।

फोटो 39- पेयजल पाइपलाइन लीक होने से धंसा फर्श।

फोटो 39- पेयजल पाइपलाइन लीक होने से धंसा फर्श।

फोटो 39- पेयजल पाइपलाइन लीक होने से धंसा फर्श।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed