फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CPI(M) organization will agitate till women wrestlers get justice

Sonipat News: महिला पहलवानों को न्याय दिलाने तक आंदोलन करेगा भाकिपं संगठन

Sat, 03 Jun 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
CPI(M) organization will agitate till women wrestlers get justice
फोटाे 04. बैठक के दौरान नारेबाजी करते भारतीय किसान पंचायत के सदस्य। संवाद
सोनीपत। द सोनीपत सहकारी चीनी मिल के पास शुक्रवार को भारतीय किसान पंचायत संगठन की मासिक बैठक हुई। जिसमें किसानों ने पहलवानों के साथ की गई बर्बरता को लेकर निंदा की।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने महिला पहलवानों को न्याय दिलाने तक आंदोलन करने की बात कही। साथ ही उन्होंने सरकार से यौन शोषण के आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुखबीर फौजी ने कहा कि खेतों से गुजर रहे बिजली के तार काफी नीचे हैं। इसको लेकर भारतीय किसान पंचायत संगठन की ओर से अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया था। उस समय किसानों को गेहूं की फसल कटाई के बाद तार ऊंचे करने का आश्वासन दिया। उसके बाद भी अब तक तारों की खिंचाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर तार ठीक नहीं करवाए गए तो अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना दिया जाएगा। इस दौरान महेंद्र चिटाना, देवेंद्र, कृष्ण, सुखबीर, जयप्रकाश शाहपुर, जगबीर, राजेंद्र गुहणा, सचिन समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed