{"_id":"6593bcf7da7108e0740269d8","slug":"cow-was-pulled-by-tying-it-to-bolero-death-due-to-rope-noose-in-sonipat-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: गाय को बोलेरो से बांधकर खींचा; रस्सी का फंदा लगने से मौत, अंतरराष्ट्रीय फूल एवं बागवानी मंडी की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: गाय को बोलेरो से बांधकर खींचा; रस्सी का फंदा लगने से मौत, अंतरराष्ट्रीय फूल एवं बागवानी मंडी की घटना
Tue, 02 Jan 2024 01:06 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:06 PM IST
सार
सोनीपत के गांव अगवानपुर निवासी रवि ने बताया कि वह गोरक्षा दल हरियाणा में काम करते हैं। उन्हें एक कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड आनंद ने कॉल कर सूचना दी कि अंतरराष्ट्रीय सब्जी मंडी में अमित व अरूण क्रूरता के साथ एक गाय के गले में रस्सी बांधकर ले जा रहे थे। जब गाय नहीं चली नहीं तो उन्होंने गाय के गले में बंधी रस्सी को पिकअप बोलेरो से बांध दिया।
विज्ञापन
बड़ी थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत के गन्नौर स्थित अंतरराष्ट्रीय फल, फूल एवं बागवानी मंडी में दो युवकों ने गाय के गले में बांधकर उसे बोलेरो से खींचा तो गाय की मौत हो गई। गोसेवक की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव अगवानपुर निवासी रवि ने बड़ी थाना पुलिस को बताया कि वह गोरक्षा दल हरियाणा में काम करते हैं। उन्हें एक कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड आनंद ने कॉल कर सूचना दी कि अंतरराष्ट्रीय सब्जी मंडी में अमित व अरूण क्रूरता के साथ एक गाय के गले में रस्सी बांधकर ले जा रहे थे। जब गाय नहीं चली नहीं तो उन्होंने गाय के गले में बंधी रस्सी को पिकअप बोलेरो से बांध दिया।
विज्ञापन
उसने बताया कि इसके बाद गाय को गाड़ी से बांध कर बेरहमी से खींचने लगे। इससे गाय के गले में बंधी रस्सी से गाय के गले में फंदा लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धारा 13 (2) गोवंश एवं संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन