फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Couple shot in BPL flat of Omaxe City, husband Gambhir

ओमैक्स सिटी के बीपीएल फ्लैट में दंपती को गोली मारी, पति गंभीर

Sun, 02 Aug 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Couple shot in BPL flat of Omaxe City, husband Gambhir
ओमेक्स सिटी स्थित फ्लैट जहां पर दंपती को गोली मारी गई। - फोटो : Sonipat
मुरथल/सोनीपत। गांव कुमासपुर के पास स्थित ओमैक्स सिटी के बीपीएल फ्लैट में कार व बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने फ्लैट का दरवाजा खुलवाने के बाद दंपती को गोली मारकर घायल कर दिया। बाद में हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजनों ने पहले घायलों को सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में रोहतक ले गए। घायल महिला के बयान पर पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल महिला ने हमले का कारण कुछ दिन पहले हुई पति से आरोपियों की कहासुनी बताया है, लेकिन यह कहासुनी किस लिए हुई थी। उस बारे में महिला का पति ही होश आने पर बता सकता है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव बैंयापुर खुर्द निवासी प्रशांत अपनी पत्नी रविता के साथ ओमैक्स सिटी के बीपीएल फ्लैट में रहता है। रविता ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात एक बजे वह अपने पति के साथ फ्लैट में सो रही थी। इसी दौरान दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। बाहर से युवक ने आवाज दी कि वह मोहित उर्फ कालू बोल रहा है। उसके कहने पर उसके पति ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खोलते ही मुकीनपुर का मोहित उर्फ कालू, गांव कुमासपुर का पाली व सौरव हाथों में हथियार लिए खड़े दिखे। उन्होंने दरवाजा खोलते ही उसके पति पर गोली चला दी। गोली उसके पति की गर्दन व हाथ में लगी। जब वह बचाव को आई तो उन्होंने उसके हाथ पर भी गोली मार दी। उसके शोर मचाने के बाद में वह फरार हो गए। रविता ने बताया कि हमलावर कार व बाइक पर सवार होकर आए थे। उनके साथ तीन अन्य युवक भी थे। उन्हें आसपास के लोगों ने शाहपुर के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से सामान्य अस्पताल भेज दिया। जहां पर प्रशांत की हालत गंभीर होने के चलते परिजन उन्हें वहां से पीजीआई रोहतक ले गए। पुलिस ने रविता के बयान पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी हमला करने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

आरोपियों से हुई थी कहासुनी, कारणों का पता नहीं
पुलिस का कहना है कि प्रशांत की पत्नी रविता ने फिलहाल इतना बताया है कि हमलावरों के साथ उसके पति की पहले भी कहासुनी हो गई थी। हालांकि उसने कारणों की जानकारी नहीं दी है। उसका कहना है कि कहासुनी के बाद पंचायती तौर पर समझौता हो गया था। उसके बावजूद आरोपी रंजिश रखे रहे और गोली मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ओमैक्स सिटी में रह रहे दंपती को गोली मारकर घायल किया गया है। मामले में तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमले के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
-राजीव कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed