फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Country's first Constitution Museum built in JGU, can be seen for free

Sonipat News: जेजीयू में बना देश का पहला संविधान संग्रहालय, निशुल्क देख सकेंगे

Sat, 23 Nov 2024 05:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Nov 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Country's first Constitution Museum built in JGU, can be seen for free
फोटो 43: ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय।
सोनीपत। ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय (जेजीयू), जगदीशपुर में कृतिम मेधा (एआई तकनीक) से परिपूर्ण देश का पहला संविधान संग्रहालय बनाया गया है। इस संग्रहालय का उद्घाटन शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्र सरकार के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व विवि के चांसलर व सांसद नवीन जिंदल करेंगे। संग्रहालय का लाभ विद्यार्थियों के साथ ही आमजन भी निशुल्क ले सकेंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सी राजकुमार ने शुक्रवार को यहां बताया कि संविधान संग्रहालय और अधिकार एवं स्वतंत्रता अकादमी का लोकार्पण समारोह मंगलवार, 26 नवंबर को आयोजित होगा। उस दिन संविधान दिवस व्याख्यान पूर्व राजदूत और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गोपालकृष्ण गांधी की ओर से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संग्रहालय बनाने का विचार अमेरिका में बनाए गए संग्रहालय को देखकर आया था। हालांकि यहां का डिजाइन वहां से अलग है।
विज्ञापन

एआई तकनीक का दिखेगा कमाल

जेजीयू में बनकर तैयार हुए संविधान संग्रहालय में एआई तकनीक का अनूठा कमाल दिखेगा। संग्रहालय अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, एआई आधारित इंटरेक्टिव अनुभवों, 3 डी इंस्टॉलेशन और प्रगतिशील प्रदर्शनों से सुसज्जित होगा। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का एआई स्वरूप स्वयं लोगों को संविधान के बारे में जानकारी देता दिखेगा। यहां आने वाले लोग लोकसभा में संविधान की शपथ लेने जैसे अनुभव का आभास भी कर सकेंगे। वह शपथ लेते फोटो खिंचवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविधान निर्मात्री सभा के 300 सदस्यों के बारे में मिलेगी पूरी जानकारी

संविधान संग्रहालय पूरी तरह से डिजिटल बनाया गया है। इसमें देश के संविधान से संबंधित महान प्रतीक स्थापित किए गए हैं। यह प्रतीक उम्दा कलाकारों, शिक्षाविदों व विशेषज्ञों ने बनाए हैं। इससे भी बड़ी बात यह है कि संविधान निर्मात्री सभा के सभी 300 सदस्यों के जीवन के संबंध में पूरा परिचय व योगदान के बारे में यहां जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। आईआईटी मद्रास के तकनीकी विशेषज्ञता केंद्र के सहयोग से एसएएमवीआईडी प्रोजेक्ट एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगा। इससे संविधान सभा के सदस्यों का पूरा विवरण और उनके योगदान की जानकारी होगी।

कलाकृतियां होंगी प्रमुख आकर्षण

संग्रहालय में प्रदर्शित कला, संविधान के मूल हस्तलिखित दस्तावेज़ और उससे प्रेरित कलाकृतियों को शामिल किया है। प्रमुख आकर्षणों में ‘वी, द पीपल ऑफ इंडिया’, ‘इंसाफ की देवी’और ‘त्रायड ऑफ यूनिट’ जैसी मूर्तियां हैं। यह भारतीय संविधान के मूल्यों को दर्शाती हैं। वहीं संग्रहालय बच्चों के लिए एक इंटरैक्टिव कॉर्नर और एक निरंतर विकसित होती आर्काइव भी प्रस्तुत करेगा। वह संविधान और मौलिक अधिकारों के विकास पर ध्यान आकर्षित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed