{"_id":"686c25b3a6c47d6e240b2ab9","slug":"councilors-raised-the-issue-of-irregularities-and-quality-in-development-works-in-the-house-sonipat-news-c-197-1-snp1001-139037-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हाउस में पार्षदों ने उठाया विकास कार्यों में अनियमितता और गुणवत्ता का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हाउस में पार्षदों ने उठाया विकास कार्यों में अनियमितता और गुणवत्ता का मुद्दा
Tue, 08 Jul 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 21 हीरालाल की अगुवाई में आयोजित हाउस की बैठक में मौजूद विधायक पवन खरखौदा। पाठक
खरखौदा। नगर पालिका चेयरमैन हीरालाल इंदौरा की अध्यक्षता में सोमवार को पालिका कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्षदों के साथ विधायक पवन खरखौदा ने भी भाग लिया। पार्षदों ने कहा कि कई जगहों पर पुलिया टूट रही हैं, नालियों की ऊंचाई असमान है, जिससे जल निकासी बाधित हो रही है। कुछ स्थानों पर नालियां पहले से ही टूट चुकी हैं।
नपा कार्यालय में हुई बैठक में विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि वह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि शहर की एक इंच जमीन भी अगर अवैध कब्जे की भेंट चढ़ी तो वह संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई से हिचकेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, शहर को पॉलिथीन मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ें। यह क्षेत्र औद्योगिक हब बन रहा है, ऐसे में सफाई का विशेष ध्यान रखे।
इस बीच विधायक ने कहा कि आज उन्हें शहर में एक जगह सफाई करनी थी, लेकिन वह जा नहीं पाए। इस पर नपा अध्यक्ष ने कहा कि शहर में अगर विधायक को झाडू उठाना पड़े तो फिर नपा के सफाई कर्मचारी क्या कर रहे हैं। यह हमारे लिए शर्मिंदगी की बात है। विधायक सफाई का काम गांवों में जाकर करें। हम शहर की सफाई का जिम्मा उठाएंगे।
विज्ञापन
चेयरमैन हीरालाल इंदौरा ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों की जांच कर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के हितों से जुड़े किसी भी विषय पर पारदर्शिता और जवाबदेही से काम किया जाएगा।
ठेकेदारों की कार्य शैली पर असंतोष
मीटिंग में यह मुद्दा जोरशोर से उठा कि गली निर्माण या पुलिया निर्माण कर रहे ठेकेदार पार्षदों व आम नागरिकों के फोन नहीं उठाते। कई जगहों पर कार्यों में ठेके के अनुरूप सामग्री नहीं लगाई जा रही है। इससे गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। पार्षदों ने मांग की कि टेंडर से अलग हटकर कार्य करने वाले ठेकेदारों पर जुर्माना लगाया जाए। पेमेंट रोकी जाए। उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए।
शहर की सफाई और कूड़ा प्रबंधन पर सवाल
बैठक में बताया गया कि कूड़ा उठाने वाला ट्रैक्टर नियमित समय पर नहीं आता जिससे वार्डवासियों को परेशानी होती है। वहीं, नंदीशाला का संचालन भी सवालों के घेरे में रहा। पार्षदों ने मांग की कि संबंधित ठेकेदार का ठेका रद्द कर उसकी सिक्योरिटी राशि जब्त की जाए।