फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Councilor arrives at Zila Parishad meeting dressed as a gorilla.

Sonipat News: गोरिल्ला बनकर जिला परिषद बैठक में पहुंचे पार्षद

Wed, 26 Aug 2026 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 26 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Councilor arrives at Zila Parishad meeting dressed as a gorilla.
फोटो : सोनीपत में जिला परिषद की बैठक में गोरिल्ला का रूप धारण कर जाते जिला पार्षद संजय बड़वासनी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिला परिषद की बैठक में मंगलवार को जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन कर बिगड़ती कानून व्यवस्था, बुजुर्गों की पेंशन कटौती, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अधिकारियों की कार्यशैली और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाया। बड़वासनी गोरिल्ला का रूप धारण कर बैठक में पहुंचे।
कहा कि बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग पेंशन लगातार काटे जाने से जरूरतमंद लोगों को परेशानी हो रही है। पेंशन दोबारा शुरू करवाने और त्रुटियां ठीक कराने के लिए बुजुर्गों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि गांवों में विशेष कैंप लगाए जाएं और शहर में वार्डवार कैंप आयोजित कर पेंशन से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दर्ज होने के कारण कई परिवारों के बीपीएल कार्ड कट रहे हैं। वहीं, परिवार की आय तीन लाख रुपये से अधिक होने पर बुजुर्गों की पेंशन बंद किए जाने का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि पेंशन योजना बुजुर्गों को सम्मान देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन मौजूदा व्यवस्था के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि महंगाई से आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ रहा है और रोजगार के अवसरों की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ रही हैं। इस दौरान जिला पार्षद संत कुमार, देवेंद्र कुमार, प्रदीप, संदीप, कुलदीप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed