{"_id":"6a2b145649141d5500069ab7","slug":"councillors-upset-over-power-cuts-surround-corporation-officials-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155319-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजली कटों से नाराज पार्षदों ने निगम अधिकारियों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजली कटों से नाराज पार्षदों ने निगम अधिकारियों को घेरा
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के बिजली निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते मेयर राजीव जैन व निगम पार
सोनीपत। शहर में लगातार लग रहे बिजली कटों और बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर नगर निगम पार्षदों ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पार्षदों ने ओवरलोड ट्रांसफार्मर बदलने, नए ट्रांसफार्मर लगाने, टूटे खंभे हटाने और तारों के जंजाल से निजात दिलाने की मांग उठाई। अधिकारियों ने गर्मी के मौसम को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में वीरवार को मेयर राजीव जैन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पार्षदों ने ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को बदलने, टूट चुके खंभे बदलने, नए ट्रांसफार्मर लगाने, ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग दुरुस्त करने, जमीन से कम ऊंचाई पर रखे ट्रांसफार्मरों के चारों ओर जाली लगाने तथा गलियों में फैले तारों के जंजाल को खत्म करने से संबंधित समस्याएं रखीं।
मेयर राजीव जैन ने सड़कों पर पड़े बिजली खंभों को हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि पार्षदों की ओर से उठाई गई समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि आपात स्थिति में यदि कोई अधिकारी पार्षदों का फोन नहीं उठाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की बिजली संबंधी समस्याएं रखीं और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान कार्यकारी अभियंता रणबीर देशवाल, आरके शर्मा, उपमंडल अभियंता कार्तिक रोहिल्ला, प्रदीप खोखर, पार्षद सुरेंद्र मदान, त्रिभुवन कौशिक, निशा, मुनिराम ठोलेदार, मीना, संजय ठेकेदार, संगीता सैनी, महेश लूथरा, किरण चांदना, संजीव वलेचा, अनुराग जैन, सुनीता, सुनीता राठी, राजेश मलिक और राजकुमार शर्मा मौजूद रहे।