{"_id":"5d7164598ebc3e0130770fbb","slug":"corruption-sonipat-news-rtk516201210","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतकाल दर्ज कराने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतकाल दर्ज कराने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
विज्ञापन
रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी विजिलेंस टीम के साथ।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर के गोहाना रोड से रोहतक विजिलेंस की टीम ने एक पटवारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी माहरा के किसान से जमीन का इंतकाल दर्ज करने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। विजिलेंस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
गांव माहरा निवासी जसबीर उर्फ बाका ने रोहतक विजिलेंस की टीम को शिकायत दी थी कि माहरा का हलका पटवारी वेद सिंह उससे जमीन का इंतकाल दर्ज करने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग कर रहा है। जिस पर विजिलेंस इंस्पेक्टर जगत सिंह दहिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसमें एसआई कटार सिंह, कृष्ण कुमार, रमेश व राकेश को शामिल किया गया। वहीं बीडीपीओ सोनीपत पूनम चंदा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। पटवारी ने वीरवार दोपहर बाद जसबीर को गोहाना रोड पर बुला लिया। उसने विजिलेंस टीम को सूचित कर दिया। जिस पर विजिलेंस टीम ने जसबीर को पांच हजार रुपये देकर वेद सिंह के पास भेज दिया। जैसे ही जसबीर ने पटवारी को रिश्वत की राशि थमाई तो विजिलेंस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई। आरोपी का मेडिकल कराने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
इंस्पेक्टर जगत सिंह दहिया ने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी से कोई व्यक्ति रिश्वत की मांग करता है तो वह विजिलेंस को शिकायत दें। इस पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।