फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corruption in property ID and PPP scheme: Brahmachari

प्रॉपर्टी आईडी और पीपीपी योजना में योजना में हुआ भ्रष्टाचार : ब्रह्मचारी

Mon, 20 May 2024 09:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 May 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
Corruption in property ID and PPP scheme: Brahmachari
सोनीपत शहर में एक जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी साथ में मेयर निखिल
सोनीपत। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने सोमवार को शहर में जनसभाएं कीं। उन्होंने इसकी शुरुआत आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर ली प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। उन्होंने रोहतक रोड पर शिव मंदिर, मिशन चौक से कालूपुर चौक तक डोर टू डोर प्रचार अभियान चलाया।
विज्ञापन

ब्रह्मचारी ने कहा कि शहर का हर नागरिक भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है और भाजपा को सबक सिखाने के लिए मतदान की तारीख का इंतजार कर रहा है। भाजपा सरकार की ओर से लाई गई प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) योजना में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। गलत सर्वे के कारण सभी शहरवासियों को अपना विवरण ठीक कराने के लिए नगर निगम और अटल सेवा केंद्र के चक्कर काटने पड़ रहे है। इसी के आधार पर गरीब लोगों के बीपीएल राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन काटी गई। प्रदेश में कांग्रेस सरकार का गठन होते ही सभी पोर्टल बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन

ब्रह्मचारी ने बताया कि 22 मई को सोनीपत की नई अनाज मंडी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी चुनावी रैली को संबाेधित करेंगे। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मेयर निखिल मदान, विधायक सुरेंद्र पंवार, डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत, सुरेंद्र छिक्कारा, प्रेम अत्री, पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, नीतू दहिया, नवीन तंवर के अलावा जयकंवार जैन, रवि मेहरा, सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed