{"_id":"69791d4650c8a9e75808438a","slug":"corporation-strict-on-dirt-fine-imposed-on-cleaning-agencies-sonipat-news-c-197-1-snp1001-148798-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गंदगी पर निगम सख्त, सफाई एजेंसियों पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गंदगी पर निगम सख्त, सफाई एजेंसियों पर लगाया जुर्माना
Wed, 28 Jan 2026 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में सफाई को लेकर बरती जा रही लापरवाही को लेकर निगम सख्त हो गया है। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर भी कई वार्डों में कूड़ा नहीं उठाने और सड़कों पर गंदगी मिलने के बाद निगम ने सफाई एजेंसियों पर आर्थिक दंड लगाया है।
निगम अधिकारियों के अनुसार डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण का कार्य देख रही एजेंसी जेबीएम पर करीब 46 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न जोनों में कार्यरत अन्य निजी सफाई एजेंसियों पर भी करीब दो लाख रुपये का जुर्माना प्रस्तावित किया गया है।
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद निगम टीम ने निरीक्षण किया जिसमें कई इलाकों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इसके बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
वर्जन
सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ठेका लेने वाली एजेंसियों को निर्धारित समय पर कूड़ा उठान और सफाई सुनिश्चित करनी होगी। आगे भी नियमित निरीक्षण होंगे और दोषी एजेंसियों पर जुर्माना जारी रहेगा। -साहब सिंह, सीएसआई, नगर निगम, सोनीपत।