फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

62 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 34 मरीज ठीक हुए

Wed, 15 Jul 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
corona virus
corona virus
सोनीपत। जिले में कोरोना का कहर जारी है और यहां लगातार कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। यहां मंगलवार को 62 नए केस मिले, जिनमें स्पोर्ट्स स्कूल राई में एक ही परिवार के पांच सदस्य संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा राई गांव में एक परिवार के तीन सदस्य संक्रमित हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2237 पहुंच गई है। यहां मंगलवार को 34 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह अभी तक 1515 मरीज ठीक होने से 698 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्कूल राई में मिले सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। यहां मंगलवार को सबसे ज्यादा मामले मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स राई में मिले हैं, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस परिवार में 12 वर्ष का लड़का, उसकी 14 वर्ष की बहन के अलावा चचेरे भाई-बहन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें 7 वर्ष का बच्चा व 2 वर्ष की बच्ची शामिल है और इस परिवार में 28 वर्ष का युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। इनके अलावा राई गांव में भी एक परिवार में तीन सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें 34 वर्षीय युवक व 25 वर्षीय महिला सहित चार वर्षीय बच्चा शामिल है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में यहां मिले कोरोना पॉजिटिव
शहरी क्षेत्र में न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी में दो मरीज, देव नगर में दो, ट्यूलिफ ग्रेंड अपार्टमेंट में एक, शास्त्री नगर में एक, आईटीआई चौक सोनीपत में दो, डीआईसीटी सोनीपत में एक, सेक्टर-14 में एक, विशाल नगर में एक, दादा बाजार सोनीपत में एक, न्यू महाबीर कालोनी में एक, प्रेम नगर में एक, प्रगति नगर में एक, इंडियन कालोनी में एक, सेक्टर-15 में दो, सिक्का कालोनी में एक, पटेल नगर में तीन, सेक्टर-12 में दो, ब्रह्म कालोनी में एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में यहां मिले कोरोना संक्रमित
ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत बहालगढ़ में तीन, गढ़ी असदपुर में एक, रायपुर स्थित रेलवे अपार्टमेंट में एक, बड़ौत में एक, कुंडली में तीन, पांची रोड एक, कबीरपुर में एक, मोहाना में एक, सिसाना में एक, भठगांव मलियान पाना में एक, गढ़ी केसरी में तीन, विष्णु नगर गोहाना में एक, अटेरना में दो, मलिकपुर में एक, प्याऊ मनियारी में एक केस मिला है। इनके अलावा सात कोरोना पॉजिटिव भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed