फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

66 कोरोना संक्रमित और मिले, 25 ठीक होकर लौटे

Tue, 23 Jun 2020 09:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
corona virus
corona virus
सोनीपत। जिले में कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है और यहां पॉजिटिव मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां मंगलवार को 66 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिनमें बड़ी गांव में एक परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं। अधिकतर पहले से पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं तो कई दिल्ली के कारण संक्रमित हुए हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1022 हो गई है तो 565 मरीज अभी तक ठीक हो चुके हैं। इनमें 25 मरीज सोमवार को ठीक हुए और इस तरह 446 मरीजों का सामान्य हालत में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को 66 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें सबसे ज्यादा चार पॉजिटिव एक ही परिवार के गांव बड़ी में मिले। उनमें 48 वर्षीय व्यक्ति, उसकी 38 वर्षीय पत्नी, उसका 15 वर्षीय बेटा व 16 वर्षीय बेटा है। गांव खांडा में 30 वर्षीय युवक व उनकी 25 वर्षीय पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव मिली। गांव चौहान जोशी में 24 वर्षीय युवक, बीसवां मील में 47 वर्षीय महिला, अहमदपुर में दो वर्षीय बच्ची, चटिया में 50 वर्षीय व्यक्ति, जठेड़ी में 37 वर्षीय महिला व 44 वर्षीय महिला, कुंडली में 58 वर्षीय युवक व एक अन्य युवक, खेवड़ा में 50 वर्षीय व्यक्ति और बहालगढ़ में भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके अलावा गन्नौर अशोक नगर में एक ही परिवार के तीन व्यक्ति पॉजीटिव मिले। उनमें 66 वर्षीय बुजुर्ग, उनकी 60 वर्षीय पत्नी व उनका 45 वर्षीय पुत्र शामिल है। अशोक नगर में ही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, राजेंद्र नगर सोनीपत में एक ही परिवार के चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। उनमें 60 वर्षीय बुजुर्ग, उनकी 60 वर्षीय पत्नी, उनका 28 वर्षीय पुत्र व उनकी 22 वर्षीय पुत्रवधू शामिल हैं।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि कोट मोहल्ला में 12 वर्षीय लडक़ी, मोहल्ला कलां में 22 वर्षीय युवती, रेलवे कालोनी में 38 वर्षीय युवक, सेक्टर-56 में 24 वर्षीय महिला, नंदवानी नगर में 35 वर्षीय युवक, शांति विहार में 42 वर्षीय युवक, टस्कान हाईट्स में 48 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-15 में 58 वर्षीय महिला, सेक्टर-12 में 53 वर्षीय महिला व उसका 20 वर्षीय युवक और 45 वर्षीय व्यक्ति, जनता कालोनी में 18 वर्षीय युवती और दिल्ली कैंप में 35 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य क्षेत्रों में मिले 29 पॉजिटिव मरीजों की ट्रेसिंग में जुटा विभाग
डीसी श्याम लाल पूनिया ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेेत्रों में मिले उक्त मरीजों के अलावा 29 अन्य नए कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले हैं। जिनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। उनमें 42 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय युवक, 46 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय युवक, 58 वर्षीय बुजुर्ग, 22 वर्षीय युवक, 39 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवक, 62 वर्षीय बुजुर्ग, 25 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवक, 39 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय युवक, 47 वर्षीय व्यक्ति, 59 वर्षीय बुजुर्ग, 50 वर्षीय व्यक्ति व एक अन्य युवक कोरोना पॉजीटिव मिले। साथ ही एक ही परिवार के चार सदस्य पॉजीटिव मिले। इनमें 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, तीन वर्षीय बच्ची, सात वर्षीय बच्चा और 30 वर्षीय महिला शामिल है।

25 मरीजों को ठीक होने पर मिली छुट्टी
जिले में जिस तरह से कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं, उसी तरह से कभी कम व कभी ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। इससे ही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लिए कुछ राहत है। यहां मंगलवार को 25 मरीजों को ठीक होने पर छुुट्टी मिली। इस तरह से 556 मरीज ठीक हो चुके हैं और अन्य कई की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। उनको भी जल्द ही ठीक होकर छुट्टी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed