फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

रेलवे ने अपनी तीन कालोनियों के रास्ते रोके, लोगों के बाहर जाने पर भी रोक

Tue, 14 Apr 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
corona virus
सोनीपत। रेलवे स्टेशन के पास अधिकारियों ने अपनी तीनों कॉलोनियों को सील कर दिया है। रास्ते में तार बांधकर और अवरोधक खड़े करके सड़क को रोक दिया गया है। कॉलोनी को सैनिटाइज कराकर लोगों को बाहर न जाने की हिदायत दी गई है। इसी तरह कॉलोनी में बाहरी लोगों के आने को प्रतिबंधित कर दिया गया है। कॉलोनी में फल और सब्जी वाले भी अंदर नहीं जा सकेंगे। इसके साथ ही रेलवे की तीन बोगी वाली स्टाफ ट्रेन को भी रोजाना सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यालय के निर्देश पर स्टेशन के पास रेलवे की तीन कॉलोनियां हैं। इनमें करीब 200 परिवार रहते हैं। रेलवे कॉलोनी के सामने से होकर एटलस रोड से उपायुक्त कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क ट्रैक के समानांतर है। पुलिस की निगरानी कम रहने की वजह से लोगों ने लॉकडाउन में इससे होकर निकलना शुरू कर दिया था। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन और रेलवे मुख्यालय को भेजी थी। उसके बाद रेलवे कॉलोनियों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed