फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

मरकज में गए उदेशीपुर के युवक को अस्पताल में भेजा, परिजनों को क्वारंटीन किया

Fri, 10 Apr 2020 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
corona virus
उदेशीपुर में मरकज में गए युवक को पकडने गई पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम । - फोटो : Sonipat
गन्नौर। पीएचसी राजलू गढ़ी की टीम ने उदेशीपुर गांव से 27 जनवरी को निजामुद्दीन मरकज के लिए गए युवक को पकड़कर नागरिक अस्पताल में कोरोना टेस्ट के लिए भेजा। जांच में पता चला कि वह एक दिन मरकज में गया था। विभाग की टीम चिकित्सा अधिकारी डा. मनीता के नेतृत्व में एमपीएचडब्ल्यू हरिप्रकाश व मंथला, हेल्थ इंस्पेक्टर ऋषिपाल राठी के साथ गांव में जब सर्वे करने के लिए गई थी तो उन्हें गुप्त सूचना मिली की गांव का युवक एक दिन मरकज में गया था। इस पर टीम ने एंबुलेंस सिविल अस्पताल में पुलिस की मदद से भिजवाया। इसके अलावा उनके परिवार के 8 सदस्यों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया है। पूछताछ के दौरान युवक ने कर्मियों को बताया कि वह यहां से निजामुद्दीन मरकज में गया था। उसके बाद मेवात में 11 दिन रहा। फिर मेरठ, उसके बाद सोनीपत, देवडू में रहकर गांव मिमारपुर गया है।
विज्ञापन

--
विभाग के कर्मी गांवों में सर्वे कर रहे है क कोई व्यक्ति गांव से बाहर से नहीं आया हो। मरकज से आए युवक की सूचना मिली थी। उसे कोरोना टेस्ट के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है। डॉ. मनीता गिल, चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed