{"_id":"5e7a0ee58ebc3e76a820f3e4","slug":"corona-virus-sonipat-news-rtk548210155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग में खिलाड़ी दिखा रहे हौंसला, रिलीफ फंड में बजरंग ने 4 लाख तो योगेश्वर ने 1 लाख दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग में खिलाड़ी दिखा रहे हौंसला, रिलीफ फंड में बजरंग ने 4 लाख तो योगेश्वर ने 1 लाख दिए
विज्ञापन
योगेश्वर दत्त
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने में खिलाड़ी अभी तक अहम भूमिका निभा रहे थे। वहीं अब कोरोना रिलीफ फंड में मदद के लिए भी खिलाड़ियों ने हौसला दिखाकर आगे आना शुरू किया है। जिसके लिए सबसे पहले पहलवान बजरंग पूनिया आगे आए हैं और बजरंग ने कोरोना रिलीफ फंड में 4 लाख रुपये भेजे हैं। वहीं ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने कोरोना रिलीफ फंड में एक लाख रुपये भेजे हैं। इसके साथ ही दोनों ने हर किसी से कोरोना सीएम रिलीफ फंड में सहयोग करने की अपील की है।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए जहां सरकार अपने स्तर पर लगातार काम कर रही है। वहीं समाज का हर व्यक्ति इसमें किसी न किसी तरह अपना योगदान देने में लगा हुआ है। सीएम मनोहर लाल ने सोमवार शाम को कोरोना सीएम रिलीफ फंड बनाया तो पहलवान बजरंग पूनिया ने छह महीने का वेतन देने की घोषणा कर दी। बजरंग पूनिया ने मंगलवार को कोरोना रिलीफ फंड में चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, जिससे उस रुपये से इस समय लोगों की मदद हो सके। ऐसे में ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर दत्त भी आगे आए और एक लाख रुपये रिलीफ फंड में देने की घोषणा करने के कुछ देर बाद ही यह रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके साथ ही बजरंग पूनिया व योगेश्वर दत्त दोनों ने सभी से अपील करते हुए कहा कि इस समय सभी को कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपना सहयोग देना चाहिए तो कोरोना सीएम रिलीफ फंड में मदद के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। सीएम मनोहर लाल व केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने दोनों की इस पहल को खूब सराहा है और हर किसी से कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
--
खिलाड़ियों को ऑनलाइन मिलेगी कोचिंग
जिस तरह से छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई देने की पहल शुरू की गई है। इस तरह ही केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने खिलाड़ियों को ऑनलाइन कोचिंग देने की पहल शुरू करने की बात कही है। इसमें खिलाड़ियों को प्रैक्टिस नहीं कराई जा सकती है, लेकिन उनको खेल के टिप्स दिए जा सकते हैं। जिनके सहारे खिलाड़ी घर के अंदर भी प्रैक्टिस कर सकते है। इस तरह से लगातार पहल हो रही है, जिससे घर के अंदर ही खेल प्रक्रिया जारी रह सके।

बजरंग पूनिया- फोटो : Sonipat
विज्ञापन