फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

कोरोना वायरस : सोनीपत को पूरी तरह से लॉकडाउन करने में लगी पुलिस, सड़क पर बिना वजह आने-जाने वालों के खिलाफ सख्ती

Tue, 24 Mar 2020 07:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
corona virus
सोनीपत में सड़क पर उतरा प्रशासनिक अमला। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन सोनीपत को पूरी तरह से लॉकडाउन करने में लगा है। सड़क पर बिना वजह आने-जाने वालों से पुलिस सख्ती से निपट रही है। शहर से लेकर गांवों तक लॉकडाउन कर पंचायतों से सहयोग मांगा जा रहा है। जिसके चलते बाजार पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। सिर्फ खाद्य पदार्थ की दुकानें ही खुली हुई हैं। प्रशासनिक अधिकारी सड़क पर उतर स्वयं लोगों को बाहर घूमने से रोक रहे हैं। दिल्ली व यूपी की सीमाओं को सील कर दिया गया है। पुलिस ने जिले भर में 37 नाके लगाए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए पुलिस-प्रशासन ने जिले को लॉकडाउन कर रखा है। दूसरे दिन भी लॉकडाउन को पूरी तरह से लागू किया गया। जिसके चलते पूरा बाजार बंद रहा। शहर के सभी बाजारों में दुकानों के शटर नीचे ही रहे। शहर की सबसे बड़ी कच्चे क्वार्टर मार्केट, सेक्टर-14 व 15 मार्केट, गोहाना रोड मार्केट, बस अड्डा मार्केट, गीता भवन, मामा भंाजा चौक, मुरथल रोड हर जगह दुकानों को बंद कराया गया है। सभी स्थानों पर सिर्फ खानपान के सामान की दुकान ही खोली गई थी। सुबह के समय से ही खानपान के सामान की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

डीसी, एसपी और एसडीएम स्वयं सड़क पर उतरे
लॉकडाउन के लगातार दूसरे दिन भी कई लोगों के घरों से निकलने वाले कम नहीं दिखे। ऐसे में प्रशासन को सख्ती से पेश आना पड़ा और पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई। इसके बाद डीसी डॉ.अंशज सिंह, एसडीएम आशुतोष राजन और एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा दलबल के साथ सड़कों पर उतरे और लोगों को जमकर लताड़ा, तब कहीं जाकर सड़कों पर सन्नाटा पसरा और दुकानों के शटर डाउन हुए। इस दौरान 12 वाहनों को इम्पाउंड किया गया। साथ ही 32 के चालान भी किए गए। प्रशासनिक अमले ने कई दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। सिटी थाना पुलिस ने 5 तथा गन्नौर पुलिस ने चार दुकानदारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। गन्नौर में एक दिन पहले भी चार दुकानदारों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम डिलीवरी हो सकती है लागू
राशन और सब्जी की समस्या का निपटान करने के लिए अब प्रशासन होम डिलीवरी सिस्टम पर विचार कर रहा है। संभव है कि कल तक यह आदेश लागू हो जाए। इसके लिए दो नामी कंपनियों से बातचीत कर ली गई है। जरूरत का सामान यह कंपनियां निर्धारित मूल्य पर लोगों को घर बैठे ही मुहैया कराएंगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से डीएफएससी, डीटीसी सेल्स टैक्स और एमडी हैफेड की टीम बनाई गई है। यह टीम इस सारी योजना का प्रारूप तैयार कर रही है। इसी तरह सब्जी और दूध भी लोगों को घर पर ही मुहैया कराने की योजना है। ताकि लोग कम से कम घरों से निकलें और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
पुलिस ने जिले भर में 37 नाके लगाकर पूरी तरह से किया सील
लॉकडाउन के चलते पुलिस ने जिले भर में 37 नाके लगाकर जिले को पूरी तरह से सील कर दिया है। एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि बिना वजह बाहर निकलने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने दिल्ली व यूपी की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जिले में यूपी सीमा स्थित गढ़ मिर्कपुर पर नाका लगाया गया है। इसके साथ ही दिल्ली सीमा स्थित कुंडली बार्डर, खरखौदा में फिरोजपुर, नाहरी बॉर्डर स्थित लामपुर व केजीपी पर नाके लगाए गए हैं। जिससे दूसरे प्रदेश से कोई भी वाहन जिले में प्रवेश ना कर सके। केवल खाद्य पदार्थ सामग्री व आपातकालीन वाहनों को ही प्रवेश करने की अनुमति है।

कोई अधिकारी नहीं छोड़ेगा स्टेशन : डीसी
डीसी डॉ. अंशज सिंह ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी अधिकारी अपना जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी 24 घंटे अपना मोबाइल नंबर चालू रखेंगे। हरियाणा सरकार की मुख्य सचिव की ओर से भी आदेश मिले हैं कि सभी अधिकारियों को जिला मुख्यालय पर रहना होगा।

हरसाना कलां में कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने के लिए धूमनी देते युवा।

हरसाना कलां में कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने के लिए धूमनी देते युवा।- फोटो : Sonipat

सोनीपत में रोहतक रोड आरओबी के पास वाहन चालकों के चालान करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी।

सोनीपत में रोहतक रोड आरओबी के पास वाहन चालकों के चालान करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed