सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है। यहां बुधवार को 35 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें चौपड़ा कॉॅलोनी गोहाना में सात मरीज मिले हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2877 तक पहुंच गई है। बुधवार को 70 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 2410 मरीज ठीक हो चुके हैं और 435 का इलाज चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि नए कोरोना पॉजिटिव के सर्वाधिक मामले चौपड़ा कॉलोनी गोहाना में मिले हैं, जहां सात लोग संक्रमित मिले हैं। शहरी क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-15 दो, सेक्टर-12 में दो, शास्त्री नगर में एक, गन्नौर गांधी नगर में एक व जैन गली में एक, अशोक विहार सोनीपत में एक, हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक और देव नगर में एक संक्रमित व्यक्ति मिला। गांव भैंसवान खुर्द में एक संक्रमित व्यक्ति, माहरा में एक, शेखपुरा में एक, भाखरपुर में एक, जठेड़ी में एक, अकबरपुर बारोटा में एक, पलड़ी कलां में एक, राठधना में दो, राजपुर में एक, पट्टी ब्राह्मणान में एक, शादीपुर में एक, बहालगढ़ में एक और मुरथल में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके अलावा चार अन्य जगहों पर कोरोना पॉजिटिव मिले।